OnePlus Pad 2 Pro टैबलेट चीनी बाजार में पेश हो गया है। Pad 2 Pro के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3199 yuan (लगभग 37,875 रुपये) है। फीचर्स की बात करें तो Pad 2 Pro में 13.2 इंच की 3.4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3392 x 2400 पिक्सल है। इस टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है।
OnePlus और Samsung, अपने कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन मार्केट में पेश करने जा रही हैं। OnePlus 13T को कंपनी 24 अप्रैल को चीन में लॉन्च करेगी। वहीं, सैमसंग का Galaxy S25 Edge अगले महीने लॉन्च होने के कयास लग रहे हैं। OnePlus 13T भारत में 55000 रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है। वहीं, Galaxy S25 Edge की कीमत Rs 1,13,000 से लेकर Rs 1,31,900 के बीच हो सकती है।
OnePlus 13 Mini फोन लॉन्च के नजदीक है। फोन को कंपनी मार्च में मार्केट में उतार सकती है। OnePlus 13 Mini में डुअल कैमरा सेटअप होगा। यह बार-शेप में होगा। मेन कैमरा 50MP का होगा जिसके साथ में 50MP का ही दूसरा कैमरा होगा। सेकंडरी कैमरा में कंपनी 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दे सकती है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट आने की संभावना है।
OnePlus ने OnePlus 13 सीरीज के साथ OnePlus 13 Magnetic Case और OnePlus AirVOOC 50W Magnetic Charger भी लॉन्च किए हैं। मेग्नेटिक केस MagSafe एक्सेसरीज के साथ पूरी तरह से कम्पैटिबल हैं। कंपनी ने मेग्नेटिक केस के लिए 4 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। लेकिन भारत में तीन ही वेरिएंट उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 1299 रु से शुरू है। AirVOOC 50W Magnetic Charger Rs 5,999 में खरीदा जा सकता है।
OnePlus 13 और OnePlus 13R स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में मंगलवार को लॉन्च कर दिए गए हैं। स्मार्टफोन में Snapdragon चिपसेट दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी है और 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। OnePlus 13 फोन में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस है। कीमत 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 69,999 रुपये से शुरू होती है।
वनप्लस एक कॉम्पैक्ट साइज के फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है। फोन का नाम तो सामने नहीं आया है, पर वह OnePlus 13 Mini या OnePlus 13T हो सकता है। इससे पहले भी रिपोर्ट्स में आया था कि वनप्लस एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है। अफवाहें थीं कि वह Ace 5 सीरीज का हिस्सा हो सकता है। नए लीक में कहा गया है कि वनप्लस की ‘रहस्यमयी’ डिवाइस उसकी नंबर सीरीज का हिस्सा हो सकती है।
नया साल 2025 आने ही वाला है। साल 2025 कई बड़े स्मार्टफोन्स का लॉन्च देखेगा। Apple iPhone 17 का लॉन्च 2025 के अंत में देखने को मिल सकता है। Asus ROG Phone 9 ग्लोबल मार्केट के भारत में भी जल्द आने वाला है। 7 जनवरी को फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 13 का लॉन्च भी देखने को मिल सकता है। सभी स्मार्टफोन्स बड़े अपग्रेड्स के साथ आ सकते हैं।
वनप्लस की नई स्मार्टफोन सीरीज ‘OnePlus 13’ सीरीज को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। दो नई डिवाइस OnePlus 13 और OnePlus 13R पेश होंगी। इन फोन्स के स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी तक सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे। अब एमेजॉन इंडिया (Amazon) ने OnePlus 13R को लेकर अहम जानकारियां अपने लिस्टिंग पेज में शेयर की हैं। इससे पता चलता है कि OnePlus 13R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट (Snapdragon 8 Gen 3) की ताकत होगी।
OnePlus इंडिया वेबसाइट पर मौजूद OnePlus 13 सीरीज के लैंडिंग पेज पर OnePlus 13 के साथ-साथ OnePlus 13R की कुछ डिटेल्स को टीज किया गया है। प्रोडक्ट पेज अपकमिंग OnePlus 13R के डिजाइन को भी रिवील करता है। इसका डिजाइन काफी हद तक OnePlus 13 के समान ही दिखाई देता है, जिसमें पीछे बिना Hasselblad ब्रांडिंग के एक बड़े सर्कुलर कैमरा आइलैंड में तीन सेंसर के साथ एक LED फ्लैश यूनिट शामिल है।
OnePlus के फ्लैगशिप ईयरबड्स OnePlus Buds Pro 3 के लिए कंपनी ने नया ब्लू-सिल्वर कलर वेरिएंट टीज कर दिया है। कंपनी ने यह डिजाइन अपकमिंग OnePlus 13 के Midnight Ocean कलर वेरिएंट को देखते हुए तैयार किया है ताकि ईयरबड्स फोन के डिजाइन के साथ मेल खा सकें। दोनों ही डिवाइसेज को कंपनी 7 जनवरी को मार्केट में पेश करेगी। साथ ही OnePlus 13R भी लॉन्च होगा।
OnePlus 13 फोन चीन के बाद अब अन्य मार्केट्स में पेश किया जाएगा। फोन को लॉन्च से पहले बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है। सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 2998 पॉइंट्स का स्कोर किया है। मल्टी कोर टेस्ट में 9170 पॉइंट्स मिले हैं। फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा जिसके साथ 16GB रैम होगी। फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
OnePlus 13 अब इंडिया में लॉन्च होने वाला है। चीनी कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप का लैंडिंग पेज पहले ही एमेजॉन इंडिया पर लाइव हो चुका है। इससे फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स का पता चलता है। चाइनीज वेरिएंट से उलट भारत में आने वाला वनप्लस 13 रन करेगा एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर। फोन में कई एआई फीचर्स जैसे- एआई अनब्लर, एआई रिफ्लेक्शन इरेजर और एआई नोट्स की सुविधा मिलने वाली है।
OnePlus ग्लोबल स्तर पर OnePlus 13 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। OnePlus की अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर OnePlus 13 के लिए एक अलग से माइक्रोसाइट लाइव हुई है, जिससे आगामी स्मार्टफोन की झलक मिलती है। OnePlus 13 का ग्लोबल वेरिएंट तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन जैसे कि मिडनाइट ओशन, ब्लैक एक्लिप्स और आर्कटिक डॉन में उपलब्ध होगा। आगामी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगा।
OnePlus 13 सीरीज में अगला फ्लैगशिप OnePlus 13R जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन को गीकबेंच बेंचमार्क सर्टीफिकेशन मिल गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC मेंशन किया गया है। फोन में 12GB रैम, एंड्रॉयड 15 ओएस होगा। FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 5860mAh बैटरी होगी। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
OnePlus 13 के बाद OnePlus 13R को लेकर खबरें हैं, जो इस सीरीज का अफॉर्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। वनप्लस ने इस डिवाइस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (GCF) पर नए वनप्लस को स्पॉट किया गया है। इससे डिवाइस के जल्द लॉन्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। माईस्मार्टप्राइस ने लिस्टिंग को देखा है। दावा है कि CPH2645 मॉडल नंबर नए OnePlus 13R के लिए है। यह 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।