• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन्‍स की तरफ भागने लगी कंपनियां, वनप्‍लस बना रही OnePlus 13 Mini!

कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन्‍स की तरफ भागने लगी कंपनियां, वनप्‍लस बना रही OnePlus 13 Mini!

OnePlus 13 Mini : जब से नए iphone SE की सुगबुगाहट हुई है और खबरों में यह भी पढ़ने को मिला है कि सैमसंग की नई फ्लैगशिप सीरीज में एक मिनी मॉडल होगा, चीनी कंपनियों ने भी कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन की रेस में दौड़ना शुरू कर दिया है।

कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन्‍स की तरफ भागने लगी कंपनियां, वनप्‍लस बना रही OnePlus 13 Mini!

OnePlus 13 Mini में 6.31 इंच का LTPO OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जिसके बेजल्‍स काफी स्‍लीक होने वाले हैं। (सांकेतिक तस्‍वीर)

ख़ास बातें
  • वनप्‍लस कर रही मिनी स्‍मार्टफोन पर काम
  • नंबर सीरीज में लॉन्‍च हो सकता है नया फोन
  • कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन कैटिगरी में देगा दस्‍तक
विज्ञापन
जब से नए iphone SE की सुगबुगाहट हुई है और खबरों में यह भी पढ़ने को मिला है कि सैमसंग की नई फ्लैगशिप सीरीज में एक मिनी मॉडल होगा, चीनी कंपनियों ने भी कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन की रेस में दौड़ना शुरू कर दिया है। नया iphone SE, सैमसंग का मिनी फोन और गूगल का पिक्‍सल ‘ए' स्‍मार्टफोन इस साल लॉन्‍च हो सकते हैं। ऐसा लगता है कि मुकाबले में वनप्‍लस भी कूद गई है। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) के लीक पर भरोसा किया जाए तो वनप्‍लस एक कॉम्‍पैक्‍ट साइज के फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है। फोन का नाम तो सामने नहीं आया है, पर वह OnePlus 13 Mini या OnePlus 13T हो सकता है। 

इससे पहले भी रिपोर्ट्स में आया था कि वनप्‍लस एक कॉम्‍पैक्‍ट फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है। अफवाहें थीं कि वह Ace 5 सीरीज का हिस्‍सा हो सकता है। अब DCS के नए लीक में कहा गया है कि वनप्‍लस की ‘रहस्‍यमयी' डिवाइस उसकी नंबर सीरीज का हिस्‍सा हो सकती है। इसकी अहम खूबी, फोन का कॉम्‍पैक्‍ट साइज होगा। फोन का नाम OnePlus 13T या OnePlus 13 Mini हो सकता है, जिसमें ‘mini' फॉर्म फैक्‍टर होने वाला है। 

टिप्‍सटर के अनुसार, OnePlus 13 Mini में 6.31 इंच का LTPO OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जिसके बेजल्‍स काफी स्‍लीक होने वाले हैं। फोन में 1.5K रेजॉलूशन और इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

संभावित OnePlus 13 Mini में 50 मेगापिक्‍सल का सोनी IMX906 मेन कैमरा सेंसर होगा। इसके अलावा 8MP का अल्‍ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्‍कोप लेंस इसमें दिया जा सकता है, जो 3एक्‍स ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। हालांकि टिप्‍सटर इस बात को लेकर निश्चिंत नहीं है कि फाइनली जो प्रोडक्‍ट रेडी होगा, उसमें वही कैमरा स्‍पेसिफ‍िकेशंस दिए जाएंगे। 

हालांकि OnePlus इकलौता चीनी ब्रैंड नहीं है, जो मिनी स्‍मार्टफोन पर काम कर रहा है। ओपो भी Oppo Find X8 Mini को तैयार करने में जुटी है। दोनों फोन्‍स में फोटोग्राफी और प्रोसेसर के स्‍तर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। Find X8 Mini को लेकर कहा जाता है कि उसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट दिया जाएगा। फोन में 50MP का IMX9 सीरीज कैमरा दिया जा सकता है। ओपो की मिनी डिवाइस वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  2. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  4. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  5. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »