• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 15 में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, चार्जिंग कैपेसिटी का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

OnePlus 15 में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, चार्जिंग कैपेसिटी का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 15 पर काम कर रहा है।

OnePlus 15 में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, चार्जिंग कैपेसिटी का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 15 में 7,300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
  • OnePlus 15 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
  • OnePlus 15 में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
विज्ञापन

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 15 पर काम कर रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट से OnePlus 15 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। अब एक जाने-माने टिप्सटर बाल्ड पांडा ने वनप्लस 15 की बैटरी साइज से लेकर चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में जानकारी प्रदान की है। वनप्लस का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन कई नए फीचर्स लेकर आने वाला है। यहां हम आपको OnePlus 15 की बैटरी, डिस्प्ले से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 15 कब होगा लॉन्च

टिप्सटर से जब OnePlus 15 की लॉन्च की तारीख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह चीन में 23 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। संभावना है कि वनप्लस भी इस हफ्ते में ऑफिशियल जानकारी प्रदान कर सकता है। वहीं अन्य रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 15 भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 13 नवंबर को लॉन्च होगा।

OnePlus 15 बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी

टिप्स्टर के अनुसार, OnePlus 15 में 7,300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि अब तक किसी भी वनप्लस स्मार्टफोन में दी गई सबसे सबसे बड़ी बैटरी होगी। यह स्मार्टफोन 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

OnePlus 15 Specifications (Expected)

वीबो पोस्ट के कमेंट सेक्शन में टिप्सटर ने बताया कि OnePlus 15 में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी जो कि OnePlus 13 में दी गई 6.82 इंच की डिस्प्ले से थोड़ी छोटा है। उन्होंने दावा किया है कि फोन की मोटाई 8.1 मिमी होगी और कलर के आधार पर इसका वजन लगभग 211 से 215 ग्राम होगा। आगामी वनप्लस स्मार्टफोन टाइटेनियम, ब्लैक और पर्पल जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 15 के रियर 1/1.5 इंच का 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (संभवत सोनी LYT-700 सेंसर), 50 मेगापिक्सल का 1/2.76 इंच पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (सैमसंग JN5 सेंसर) और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (सैमसंग JN5 सेंसर) मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »