OnePlus के Magnetic Case और AirVOOC 50W Magnetic चार्जर भारत में लॉन्च, Apple MagSafe को देंगे टक्कर!

कंपनी ने मेग्नेटिक केस के लिए 4 वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

OnePlus के Magnetic Case और AirVOOC 50W Magnetic चार्जर भारत में लॉन्च, Apple MagSafe को देंगे टक्कर!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 Magnetic Case MagSafe एक्सेसरीज के साथ पूरी तरह से कम्पैटिबल हैं।

ख़ास बातें
  • केस को स्लिम प्रोफाइल में डिजाइन किया गया है।
  • भारत में मेग्नेटिक केस के तीन ही वेरिएंट उपलब्ध हैं।
  • 50W मेग्नेटिक चार्जर OnePlus 13 को 75 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है।
विज्ञापन
OnePlus 13 सीरीज को कंपनी ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसमें OnePlus 13 और OnePlus 13R को पेश किया गया है। कंपनी ने स्मार्टफोन्स के साथ ही कुछ एक्सेसरी भी लॉन्च की हैं जो कि मेग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती हैं। इसमें कंपनी ने OnePlus 13 Magnetic Case और OnePlus AirVOOC 50W Magnetic Charger लॉन्च किए हैं। आइए जानते हैं क्यों हैं ये एक्सेसरी इतनी खास! 
 

OnePlus 13 Magnetic Cases

OnePlus 13 सीरीज में एक खास फीचर जो जोड़ा गया है वह इसके साथ आने वाला मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग फीचर है। और इसी के साथ कंपनी ने मेग्नेटिक केस भी लॉन्च कर दिए हैं। Apple iPhone की तरह OnePlus 13 Magnetic Case भी MagSafe एक्सेसरीज के साथ पूरी तरह से कम्पैटिबल हैं। साथ ही कंपनी की मेग्नेटिक चार्जिंग के साथ तो ये संगत हैं ही। खास बात यह भी है कि फोन के ये केस इस तरह से डिजाइन किए गए हैं जिससे कि फोन पर लगाने के बाद यह ज्यादा मोटा न लगे। इन्हें स्लिम प्रोफाइल में डिजाइन किया गया है। 

कंपनी ने मेग्नेटिक केस के लिए 4 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। लेकिन भारत में तीन ही वेरिएंट उपलब्ध हैं जिनमें Aramid Fiber, Wood Grain (Wood Black), और Sandstone शामिल है। Wood Brown केस केवल अमेरिका में उपलब्ध है। Sandstone की भारत में कीमत 1299 रुपये है। वहीं, Aramid Fiber और Wood Grain क्रमश: 2499 रुपये और 2299 रुपये में आते हैं। 
 

OnePlus AirVOOC 50W Magnetic Charger

OnePlus ने एक्सेसरीज में AirVOOC 50W Magnetic Charger भी लॉन्च किया है। दावा किया गया है कि यह वायरलेस चार्जर फास्ट और एफिशिएंट मेग्नेटिक फंक्शन देता है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। AirVOOC 50W मेग्नेटिक चार्जर OnePlus 13 को 75 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। 

OnePlus AirVOOC 50W Magnetic Charger की कीमत की बात करें तो भारत में यह चार्जर Rs 5,999 में खरीदा जा सकता है। यह कंपनी के अधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।  
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  3. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  4. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  5. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  7. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  8. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
  9. Flipkart Freedom Sale: ₹30000 वाले स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
  10. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »