50MP के 2 कैमरा के साथ OnePlus 13 Mini मार्च में होगा लॉन्च! डिजाइन भी लीक

फोन को कंपनी मार्च में मार्केट में उतार सकती है।

50MP के 2 कैमरा के साथ OnePlus 13 Mini मार्च में होगा लॉन्च! डिजाइन भी लीक

OnePlus 13 सीरीज में एक नया मेंबर OnePlus 13 Mini के नाम से लॉन्च हो सकता है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 Mini में डुअल कैमरा सेटअप होगा
  • OnePlus 13 Mini का मेन कैमरा 50MP का होगा
  • सेकंडरी कैमरा में कंपनी 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दे सकती है
विज्ञापन
OnePlus की OnePlus 13 स्मार्टफोन सीरीज ने घरेलू मार्केट के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। कंपनी अब इस सीरीज में एक और फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कथित तौर पर यह फोन OnePlus 13 Mini होगा जो कि मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 13 Mini के बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसमें इसके मेन स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चलता है। लेटेस्ट ऑनलाइन लीक में अब फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का भी खुलासा हो गया है। 

OnePlus 13 Mini फोन लॉन्च के नजदीक है। फोन को कंपनी मार्च में मार्केट में उतार सकती है। OnePlus 13 Mini के लॉन्च से पहले इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के बारे में एक और खुलासा सामने आया है। जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन के कैमरा के बारे में कहा है कि OnePlus 13 Mini में डुअल कैमरा सेटअप होगा। यह बार-शेप में होगा। 

OnePlus 13 Mini का मेन कैमरा 50MP का होगा जिसके साथ में 50MP का ही दूसरा कैमरा होगा। सेकंडरी कैमरा में कंपनी 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दे सकती है जिसमें 2X ऑप्टिकल जूम फीचर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसके पहले टिप्स्टर ने कहा था कि फोन में ट्रिपल कैमरा आएगा। लेकिन कंपनी कैमरा मॉड्यूल डिजाइन में बदलाव ला सकती है, इसलिए यह डुअल कैमरा से ही लैस होकर आ सकता है। 

OnePlus 13 Mini में Snapdragon 8 Elite चिपसेट आने की संभावना है। फोन में 6.31 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले पैनल होगा। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन स्लीक डिजाइन के साथ आ सकता है। इसमें मिडल में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है जबकि बैक पैनल ग्लास का बना हो सकता है। फोन में ऑप्टिकल टाइप इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इसके लॉन्च के बारे में कंपनी ने अधिकारिक रूप से अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। सटीक लॉन्च डेट जानने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। 

OnePlus 13 Mini फोन लॉन्च के नजदीक है। फोन को कंपनी मार्च में मार्केट में उतार सकती है। OnePlus 13 Mini में डुअल कैमरा सेटअप होगा। यह बार-शेप में होगा। मेन कैमरा 50MP का होगा जिसके साथ में 50MP का ही दूसरा कैमरा होगा। सेकंडरी कैमरा में कंपनी 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दे सकती है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट आने की संभावना है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  11. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »