Nfc

Nfc - ख़बरें

  • HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
    HMD Slate Tab 5G का डिजाइन Microsoft की Surface रेंज और Nokia Lumia 2520 के जैसा है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प हो सकते हैं। HMD Slate Tab 5G में 9,250 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हालांकि, HMD ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
    Apple Pay आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। Apple की डिजिटल पेमेंट सर्विस की शुरुआत फिलहाल Axis Bank के साथ हुई है और योग्य Visa व Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़ा जा सकता है। इसके बाद यूजर्स iPhone और Apple Watch की मदद से NFC वाले PoS टर्मिनल पर Tap-to-Pay पेमेंट कर सकेंगे। पेमेंट के दौरान Face ID, Touch ID या पासकोड से ऑथेंटिकेशन करना होगा। Apple Pay के जरिए कुछ ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी पेमेंट किया जा सकेगा। इस सर्विस में कार्ड की असली डिटेल मर्चेंट के साथ शेयर नहीं की जाती है।
  • Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
    Xiaomi ने चीन में Xiaomi Watch S5 41mm और Xiaomi Smart Band 11 को लॉन्च किया है। Xiaomi Watch S5 (41mm) के फ्लोरोरबर स्ट्रैप एडिशन की कीमत 1,299 युआन (लगभग ₹18,560) और Xiaomi Smart Band 11 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 299 युआन (लगभग ₹4,270) और NFC एडिशन की कीमत 349 युआन (लगभग ₹4,990) है।
  • UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
    UPI पेमेंट्स अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो फास्ट होने वाली हैं। डिजिटल पेमेंट्स को तेज और सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI में बड़ा अपडेट किया है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में दो कमाल के फीचर्स यूपीआई में जोड़े गए हैं। इनमें से एक है UPI Tap & Pay और दूसरा है MY UPI सिंगल विंडो सर्विस।
  • महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
    Xiaomi Smart Band 11 लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर बाजार में लॉन्च हो गया है। Smart Band 11 की कीमत चीन में 289 Yuan (लगभग ₹4,065), वहीं NFC वर्जन की कीमत 339 Yuan (लगभग ₹4,768) और सिरेमिक और मेटल एडिशन की कीमत 399 Yuan (लगभग ₹5,612) है। यह स्मार्ट बैंड Xiaomi के चैनल और चीन के बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हो गया है। हालांकि, अभी तक भारत समेत ग्लोबल बाजार में उपलब्धता की पुष्टि नहीं हुई है।
  • Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
    Motorola ने IFA 2026 में अपनी नई Moto Watch Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसमें 46mm स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ 1.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्मार्टवॉच में Wear OS 6, LTE eSIM, डुअल-बैंड GPS और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें Google Gemini और Motorola Qira AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए कंपनी ने Polar के साथ साझेदारी की है। वॉच में 550mAh बैटरी है, जो Always-On Display बंद रखने पर 2 दिन तक चल सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत 349.99 डॉलर है।
  • वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
    सोशल मीडिया पर वॉलेट को एल्यूमिनियम फॉयल में लपेटने की ट्रिक कई बार वायरल होती हैं। दावा किया जाता है कि इससे RFID और NFC कार्ड का डेटा चोरी होने का खतरा कम हो जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, एल्यूमिनियम फॉयल कुछ हद तक रेडियो सिग्नल को ब्लॉक कर सकता है और अस्थायी Faraday Cage की तरह काम करता है। हालांकि यह सिर्फ RFID आधारित सिग्नल को प्रभावित करता है और फिशिंग, UPI फ्रॉड, कार्ड स्किमिंग, डेटा ब्रीच या अन्य साइबर हमलों से सुरक्षा नहीं देता। ऐसे में इसे पूरी डिजिटल सुरक्षा का विकल्प नहीं माना जा सकता।
  • Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
    Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra की IMEI के डेटाबेस पर मॉडल नंबर्स - क्रमशः 2607APCA5G और 26077PC53G के साथ लिस्टिंग हुई है। हाल ही में सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी इन स्मार्टफोन्स को समान मॉडल नंबर्स के साथ देखा गया है। इन स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं।
  • नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
    भारत में जल्द ही ऑफलाइन UPI Tap & Pay फीचर लॉन्च हो सकता है। Business Standard की रिपोर्ट के मुताबिक, NPCI इस साल के आखिर तक ऑफलाइन UPI सपोर्ट करने वाले PoS टर्मिनल्स को सर्टिफाई करना शुरू कर सकता है। यह फीचर NFC टेक्नोलॉजी और UPI Lite पर आधारित होगा। यूजर्स पहले इंटरनेट के जरिए UPI Lite वॉलेट में पैसे जोड़ सकेंगे और बाद में बिना इंटरनेट व बिना UPI PIN डाले NFC सपोर्ट वाले PoS टर्मिनल पर टैप करके पेमेंट कर पाएंगे। शुरुआत में एक ट्रांजैक्शन की सीमा 2,000 रुपये तक हो सकती है।
  • देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
    कस्टमर्स के स्मार्टफोन या मर्चेंट के PoS टर्मिनल पर इंटरनेट कनेक्शन के बिना पेमेंट्स की सुविधा जल्द शुरू हो सकती है। NPCI इसके लिए कम्पैटिबल PoS टर्मिनल्स को सर्टिफाइ करना शुरू करेगी। UPI ट्रांजैक्शंस के लिए ऑफलाइन फीचर NFC टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। इससे यूजर्स अपने NFC-एनेबल्ड स्मार्टफोन को इस फीचर के लिए सपोर्ट वाले टर्मिनल्स पर टैप कर ऑफलाइन UPI पेमेंट्स कर सकेंगे।
  • सिंगल चार्ज में 24 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में की लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi की Redmi Watch 6 अब ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च हो गई है। स्मार्टवॉच में एक NFC मॉडल भी आता है जो ग्लोबल मार्केट के लिए फिलहाल पोलैंड में उपलब्ध करवाया गया है। स्मार्टवॉच के ग्लोबल वेरिएंट में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
    इस स्मार्टफोन की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth और NFC के विकल्प हो सकते हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में पेश किए गए Vivo S50 Pro Mini का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
  • Honor 600 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    Honor 600 Lite को सिंगल-कोर टेस्ट में 994 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,023 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन 8 GB का RAM हो सकता है। इससे पहले Honor 600 Lite की थाईलैंड के NBTC के अलावा TDRA और GCF जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, eSIM और NFC के विकल्प हो सकते हैं।
  • किस फ्लोर पर है बच्चा ये भी बताएगी Xiaomi की नई Kids Watch! जानें फ्लिप कैमरा, SOS अलर्ट वाली स्मार्टवॉच की कीमत
    Xiaomi ने बच्चों के लिए नई स्मार्टवॉच Xiaomi Kids Watch लॉन्च की है, जिसमें सेफ्टी और कम्युनिकेशन पर खास फोकस किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टवॉच में फ्लिप डुअल कैमरा डिजाइन, 1.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले और AI-बेस्ड फ्लोर-लेवल लोकेशन ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। वॉच GPS, BeiDou और Galileo जैसे मल्टीपल नेविगेशन सिस्टम्स को सपोर्ट करती है। इसमें वॉइस और वीडियो कॉलिंग, NFC सपोर्ट, SOS अलर्ट और वाटर रेजिस्टेंट बिल्ड भी शामिल है। Xiaomi Kids Watch की बिक्री 27 जनवरी से शुरू होगी।
  • 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Red Magic 11 Air गेमिंग स्मार्टफोन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Red Magic 11 Air की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह NFC और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल फंक्शन को भी सपोर्ट करता है।

Nfc - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »