• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Red Magic 11 Air गेमिंग स्मार्टफोन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Red Magic 11 Air गेमिंग स्मार्टफोन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस गेमिंग स्मार्टफोन में 6.85 इंच 1.5K (2,688 × 1,216 पिक्सल्स ) फुल स्क्रीन डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Red Magic 11 Air गेमिंग स्मार्टफोन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Red Magic

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 1.5K फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है
  • Red Magic 11 Air में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • यह Android 16 पर बेस्ड RedMagic OS 11.0 पर चलता है
विज्ञापन

गेमिंग स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में मजबूत पोजिशन रखने वाले चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Red Magic ने मंगलवार को नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Red Magic 11 Air में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एक अलग गेमिंग चिप और 7,000 mAh की बैटरी है। Red Magic 11 Air की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में  सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Red Magic 11 Air

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 3,699 (लगभग 48,400 रुपये) और 16 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 4,399 (लगभग 57,500 रुपये) का है। इसे Stardust White और Quantum Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Red Magic 11 Air के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 1.5K (2,688 × 1,216 पिक्सल्स ) फुल स्क्रीन डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले Star Shield Eye Protection Technology 2.0, DC डिमिंग, PWM डिमिंग और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इसके साथ कंपनी का RedCore R4 गेमिंग चिप है। इस स्मार्टफोन में Cube Sky Engine 3.0, बिल्ट-इन PC एम्युलेटर, 520 Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ शोल्डर ट्रिगर बटन जैसे गेमिंग से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल एक्टिव कूलिंग फैन और वेपर चैंबर के साथ ICE Magic Cooling System है। यह स्मार्टफोन NFC और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल फंक्शन को भी सपोर्ट करता है। यह Android 16 पर बेस्ड RedMagic OS 11.0 पर चलता है। 

Red Magic 11 Air की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Red Magic 11 Air का साइज 163.82 × 76.54 ×7.85 mm और भार लगभग 207 ग्राम का है। पिछले कुछ वर्षों में गेमिंग स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.85 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1216x2688 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »