Samsung का मजबूत फोन Galaxy XCover 7 Pro 6GB रैम, Snapdragon चिप से होगा लैस! फीचर्स का खुलासा

फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।

Samsung का मजबूत फोन Galaxy XCover 7 Pro 6GB रैम, Snapdragon चिप से होगा लैस! फीचर्स का खुलासा

Galaxy XCover 7 में 6.6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होगा।
  • यह One UI 7 यूजर इंटरफेस के साथ रिलीज होगा।
  • फोन 4,265mAh बैटरी के साथ आ सकता है।
विज्ञापन
Samsung अपनी Galaxy XCover सीरीज में टफ, यानी रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च करती है। कंपनी ने पिछले साल Galaxy XCover 7 को लॉन्च किया था। अब इसका अपग्रेडेड मॉडल भी काफी समय से अफवाहों में है। यह कथित तौर पर Samsung Galaxy XCover 7 Pro के नाम से आने वाला है। फोन को लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, FCC सर्टिफिकेशन में देखा गया है। इससे पहले इसके स्पेसिफिकेशंस कई बार लीक हो चुके हैं। आइए देखते हैं FCC लिस्टिंग में किन फीचर्स का खुलासा होता है। 

Samsung Galaxy XCover 7 Pro फोन लॉन्च से पहले FCC लिस्टिंग में नजर आया है। फोन के मॉडल नम्बर यहां पर SM-G766U और SM-G766U1 मेंशन किए गए हैं। इससे संकेत मिलता है कि यह फोन बहुत जल्द मार्केट में दस्तक देने वाला है। लिस्टिंग में इसके कुछ फीचर्स का पता चलता है। फोन में 2G/3G/4G/5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। इसमें ट्रिपल बैंड Wi-Fi 6 (2.4GHz/5GHz/6GHz) के साथ Bluetooth 2.4GHz, और NFC फीचर भी होगा। 

Geekbench लिस्टिंग में पता चलता है कि फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। साथ में Adreno 810 GPU का सपोर्ट यहां मिलेगा। Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ फोन इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स में लीक हो चुका है। फोन में Android 15 का सपोर्ट दिया गया है। यह One UI 7 यूजर इंटरफेस के साथ रिलीज होगा। Samsung Galaxy XCover 7 Pro में 6GB रैम बताई गई है। फोन 4,265mAh बैटरी के साथ आ सकता है। 

इससे पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग फोन MIL-STD-810H सर्टीफिकेशन के साथ आ सकता है। इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP रेटिंग भी देखने को मिलेगी। Galaxy XCover 7 Pro में जाहिर तौर पर पिछले मॉडल से अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलेंगे। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस फोन को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले Galaxy XCover 7 को लॉन्च किया गया था जिसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी (1,080 x 2,408 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले आता है। 

फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। इसमें 6GB रैम मिलती है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का शूटर है। फोन में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 4050mAh की बैटरी मिलती है। फोन का वजन 240 ग्राम है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  6. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »