• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Realme Watch 5 Launched in India: ब्लूटूथ कॉलिंग और 108 स्पोर्ट्स मोड वाली बजट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत

Realme Watch 5 Launched in India: ब्लूटूथ कॉलिंग और 108 स्पोर्ट्स मोड वाली बजट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत

Realme Watch 5 भारत में 4,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुई। इसमें AMOLED डिस्प्ले, GPS, NFC, BT कॉलिंग और 108 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

Realme Watch 5 Launched in India: ब्लूटूथ कॉलिंग और 108 स्पोर्ट्स मोड वाली बजट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Realme

ख़ास बातें
  • Realme Watch 5 में 1.97-inch AMOLED डिस्प्ले
  • 108 स्पोर्ट्स मोड और इंडिपेंडेंट GPS सपोर्ट शामिल
  • शुरुआती कीमत 4,499 रुपये
विज्ञापन

Realme ने भारत में अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप को बढ़ाते हुए नया Realme Watch 5 लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Realme P4x 5G स्मार्टफोन के साथ पेश किया। यह वॉच भारत में Optiemus Electronics के साथ साझेदारी के तहत Make in India इनिशिएटिव में बनाई जा रही है। Watch 5 में 1.97-inch AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 600 nits की ब्राइटनेस और 2D फ्लैट ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। वॉच में अल्युमीनियम-एलॉय क्राउन, मेटल यूनिबॉडी डिजाइन और 3D-Wave स्ट्रैप दिया गया है। यह HD Bluetooth कॉलिंग, NFC, Always-On Display और 300 से ज्यादा वॉच फेसेस सपोर्ट करती है।

कीमत की बात करें तो Realme Watch 5 की 4,499 रुपये है, जबकि इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस 3,999 रुपये रखा गया है। यह Titanium Black, Titanium Silver, Mint Blue और Vibrant Orange कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। इसकी पहली सेल 10 दिसंबर दोपहर 12 बजे से realme.com, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Realme Watch 5 में 1.97-inch AMOLED डिस्प्ले है, जो 600 nits ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें NFC, HD ब्लूटूथ कॉलिंग और 300+ वॉच फेसेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। वॉच में इंडिपेंडेंट GPS दिया गया है जो 5 GNSS सिस्टम्स के साथ काम करता है। इसमें 108 स्पोर्ट्स मोड, गाइडेड वर्कआउट्स और स्ट्रेचिंग टूल्स मिलते हैं, जिनका डेटा realme Link ऐप से सिंक होता है। कंपनी ने एक्स्ट्रा सॉफ्टवेयर यूटिलिटीज जैसे म्यूजिक कंट्रोल, गेम गार्डियन मोड, कंपास और पर्सनल कोच भी शामिल किए हैं।

Watch 5 में स्लीप मॉनिटरिंग, SpO2, हार्ट रेट ट्रैकिंग, मेंस्ट्रुअल मैनेजमेंट, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और तीन प्रकार की ब्रीदिंग ट्रेनिंग शामिल हैं। वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है और realme के 4 Extreme Quality Tests को पास कर चुकी है, जिन्हें विभिन्न कंडीशन्स में टिकाऊपन जांचने के लिए डिजाइन किया गया है।

Realme Watch 5 16 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है, जबकि Light Mode में यह 20 दिनों तक चल सकती है, जो सेटिंग्स और यूज पैटर्न के आधार पर बदल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »