• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 15 सीरीज में आएगा Pro Max मॉडल, मिलेंगे 6500mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे हाई एंड स्पेसिफिकेशन्स!

Oppo Reno 15 सीरीज में आएगा Pro Max मॉडल, मिलेंगे 6500mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स!

Oppo Reno 15 Pro Max में 200MP मेन कैमरा, Dimensity 9400 और 6,500mAh बैटरी जैसे हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस मिलने की उम्मीद है।

Oppo Reno 15 सीरीज में आएगा Pro Max मॉडल, मिलेंगे 6500mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स!

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 14 (ऊपर फोटो में) सीरीज की सक्सेसर होगी Oppo Reno 15 सीरीज

ख़ास बातें
  • 200MP मेन कैमरा के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल
  • 6.78-inch OLED LTPO डिस्प्ले और Dimensity 9400 चिपसेट मिलने की उम्मीद
  • लीक के मुताबिक, इसमें 6,500mAh बैटरी, Android 16, NFC और Wi-Fi 7 शामिल
विज्ञापन

Oppo जल्द ही अपनी Oppo Find X9 सीरीज को 16 अक्टूबर को चीन में पेश करने वाला है इसके साथ ही कंपनी का फोकस Reno 15 सीरीज पर भी है, जो नवंबर में घरेलू मार्केट में पेश की जा सकती है। पिछले जेनरेशन में दो मॉडल आए थे - स्टैंडर्ड और प्रो, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार Reno 15 लाइनअप में तीन मॉडल होंगे। नई रिपोर्ट के मुताबिक सबसे टॉप मॉडल को Oppo Reno 15 Pro Max कहा जाएगा, जिसके अब स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। जैसा की नाम से पता चलता है, यह सीरीज का टॉप-एंड मॉडल होगा, जो सबसे पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स लेकर आएगा।

Smartprix की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार Oppo Reno 15 Pro Max में 6.78 इंच फ्लैट OLED LTPO पैनल मिलेगा जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 1Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। आगे दावा किया गया है कि अपकमिंग Oppo फोन में Dimensity 9400 चिपसेट दिया जाएगा, जो पिछले साल के Find X8v और Find X8 Pro में भी इस्तेमाल हुआ था। कंपनी का कहना है कि यह चिपसेट बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देता है।

Reno 15 Pro Max की फोटोग्राफी कैपेबिलिटीज इस मॉडल की सबसे बड़ी हाइलाइट हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें Lumo इमेजिंग टेक्नोलॉजी से लैस कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP Samsung HP5 मेन सेंसर OIS के साथ आएगा और दूसरा कैमरा 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। इसके अलावा, सेटअप में एक अल्ट्रा-वाइड लेंस होने की बात भी कही गई है। फ्रंट में 50MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

स्मार्टफोन Android 16 पर चलेगा जिसमें ColorOS 16 कस्टम स्किन होगी। पावर के लिए इसमें 6,500mAh बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा यह हैंडसेट NFC और Wi-Fi 7 जैसी कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट कर सकता है।

Oppo Reno 15 Pro Max और अन्य Reno 15 मॉडल्स सबसे पहले चीन में लॉन्च होंगे जबकि भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इनके 2026 की शुरुआत में आने की उम्मीद है। भारत में इस फोन की कीमत लगभग 55,000 रुपये रखी जा सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »