New Smartphone

New Smartphone - ख़बरें

  • Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
    Lava Virat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। फोन को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। इसमें 6.67 इंच का FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में एक Mini Display भी मिलेगा, जिस पर नोटिफिकेशन, बैटरी लेवल और टाइम जैसी जानकारी देखी जा सकेगी। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 50MP Sony कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।
  • Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
    Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए कंफर्म है। फोन के अंदर आकर्षक फीचर्स लीक हो रहे हैं। Motorola Edge 70 Neo अब Geekbench लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। इसमें फोन के प्रोसेसर और मैमोरी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। Geekbench Browser में फोन को ऑक्टाकोर चिपसेट QTI SM7635 के साथ देखा गया है जिसे Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट बताया गया है।
  • Android हो या iPhone, खरीदने के बाद सबसे पहले बदलें ये 7 Settings, वरना बाद में होगा पछतावा!
    नया फोन खरीदने के बाद सिर्फ ऐप्स डाउनलोड करना ही काफी नहीं है। फोन को सुरक्षित और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी Settings को शुरुआत में ही बदलना चाहिए। स्क्रीन लॉक और बायोमैट्रिक सेट करने से लेकर Find My Device या Find My ऑन करने तक कई विकल्प फोन की सुरक्षा में मदद करते हैं। इसके अलावा लॉक स्क्रीन पर निजी नोटिफिकेशन्स छिपाना, Apps की परमिशन्स चेक करना, बैटरी सेटिंग्स को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट करना, Automatic Updates ऑन रखना और नियमित Backup लेना भी जरूरी है। ये सेटिंग्स Android और iPhone यूजर्स के लिए फोन की प्राइवेसी, सिक्योरिटी, बैटरी और डेटा को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद कर सकती हैं।
  • Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
    Vivo Y31T 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है और फोन 4GB, 6GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प में आता है। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,200mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है।
  • नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
    Realme ने अपने P4 Series के कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से पार्टनर्स को भेजे गए नोटिस के मुताबिक P4x 5G, P4 Power 5G, P4 Lite 4G, P4 Lite 5G और P4R 5G के कुल 14 वेरिएंट अब महंगे हो गए हैं। इनकी कीमत में 1,000 से 3,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है और नई कीमतें 27 अगस्त 2026 से लागू हैं। कंपनी ने बढ़ोतरी की वजह मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत बताई है। सबसे ज्यादा 3,000 रुपये की बढ़ोतरी P4x 5G के 8GB+128GB और P4 Power 5G के तीनों वेरिएंट में हुई है।
  • Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
    Vivo ने अपने नए T5 5G स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन के लॉन्च से पहले 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 7.99mm की स्लिम बॉडी और GenAI-ready NPU जैसे फीचर्स को टीज किया है। फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होने की पुष्टि भी हो चुकी है। कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन Vivo ने इसे ₹34,999 से ₹49,999 के सेगमेंट में आने वाले फोन के तौर पर टीज किया है। लॉन्च के दौरान कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स सामने आएंगी।
  • Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
    Poco X8 Power कंपनी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है जिसे धांसू फीचर्स के साथ ब्रांड जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। जाने माने टिप्स्टर संजू चौधरी ने एक्सक्लूसिव तौर पर फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। फोन में 6.83 इंच का 1.5K डिस्प्ले होगा। इसमें AMOLED पैनल मिलने वाला है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
  • iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
    iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे मॉडल्स की कीमतों में कंपनी ने भारी बढ़ोत्तरी की है।
  • ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
    Poco ने भारत में अपना नया POCO M8 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा, Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 और 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा किया गया है। इसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 21,999 रुपये (ऑफर्स के बाद) रखी गई है। स्मार्टफोन 7 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
    भारत में ग्राहकों का नए स्मार्टफोन पर स्विच करना कई कारकों पर निर्भर करता है। लेकिन इसमें सबसे बड़ी वजह स्क्रीन का टूटना, या उसमें क्रैक पड़ना है। Corning Inc की ओर से नई स्टडी जारी की गई है जिसमें दावा है कि 53 प्रतिशत यूजर्स स्क्रीन का शीशा टूटने की वजह से नया फोन खरीदने निकल पड़ते हैं।
  • Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
    Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Oppo Reno 16 और Reno 16c शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं। Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6,700mAh बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
    Realme ने भारत में अपनी P4 सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। सामने आए एक पार्टनर नोटिस के मुताबिक, कंपनी ने Realme P4 5G, P4x 5G, P4 Lite 4G और P4 Lite 5G के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 23 जून से लागू हो गई हैं। कंपनी ने मेमोरी, चिपसेट और पूरे स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत को इसकी वजह बताया है। सबसे बड़ा प्राइस हाइक Realme P4 5G के 8GB वेरिएंट्स में देखने को मिला है।
  • Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Oppo ने जापानी बाजार में Reno 15A स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 55W PPS चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। Oppo Reno 15A को जापान में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है और रिपोर्ट के मुताबिक यह Reno 15F का रीब्रांडेड वर्जन है।
  • Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
    Sharp ने जापान में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन AQUOS R11 लॉन्च कर दिया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। इसकी खासियत Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 6.5 इंच Pro IGZO OLED डिस्प्ले है। कंपनी ने इसमें AI आधारित कैमरा फीचर्स और Breathing Light नाम का नया सिस्टम भी जोड़ा है। डिवाइस 5100mAh बैटरी, 36W फास्ट चार्जिंग, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 सपोर्ट के साथ आता है। इसकी बिक्री 9 जुलाई से जापान में शुरू होगी।
  • Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
    Redmi ने भारतीय बाजार में अपनी Turbo सीरीज का पहला स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर और 7540mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 6.59 इंच का 1.5K Fluid Display, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का OIS कैमरा और 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। Redmi Turbo 5 को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है।

New Smartphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »