• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी

Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी

Realme ने Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 स्मार्टफोन की कीमतों में 3,000 से 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट हो चुकी हैं।

Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
ख़ास बातें
  • Realme फोन 4,000 रुपये तक महंगे
  • वेबसाइट पर अपडेट हुई नई कीमतें
  • चिपसेट और मेमोरी लागत का असर
विज्ञापन

Realme ने हाल ही में लॉन्च की गई Realme 16 Pro सीरीज और स्टैंडर्ड Realme 15 स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से प्राइस में 3,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक का हाइक की गई है। नई कीमतें अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी मेमोरी कंपोनेंट्स और चिपसेट की बढ़ती लागत से जुड़ी है, जिसका असर पूरे स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर देखा जा रहा है।

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल पर एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जो कथित तौर पर कंपनी ने अपने पार्टनर्स को भेजा है। उस ईमेल में कहा गया है कि मेमोरी, चिपसेट और कुल मिलाकर स्मार्टफोन प्रोडक्शन की लागत बढ़ने के कारण यह प्राइस एडजस्टमेंट किया गया है। हालांकि कंपनी की ओर से सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट हो चुकी हैं।

अपडेटेड लिस्ट के मुताबिक Realme 15 (8GB + 128GB) अब 28,999 रुपये में उपलब्ध है, जो पहले 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। इसी तरह 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये से बढ़कर 32,999 रुपये हो गई है। Realme 16 Pro सीरीज के तहत भी सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए गए हैं। उदाहरण के तौर पर Realme 16 Pro (8GB + 128GB) की कीमत 31,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये हो गई है, जबकि Realme 16 Pro+ (12GB + 256GB) अब 48,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

इंडस्ट्री में मेमोरी और चिपसेट की सप्लाई को लेकर पहले भी चुनौतियों की बात सामने आती रही है। ऐसे में लागत बढ़ने का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि अन्य ब्रांड भी इसी तरह की बढ़ोतरी करेंगे या नहीं, लेकिन Realme ने अपनी हालिया लॉन्च सीरीज में कीमतें अपडेट कर दी हैं।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium Design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • कमियां
  • No Telephoto lens
  • Bloatware heavy
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 मैक्स
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,272x2,772 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • Good camera performance
  • कमियां
  • UI is still bloat-heavy
  • The speakers could have been better
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 4
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,280x2,800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »