Minutes

Minutes - ख़बरें

  • 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
    चीन TMS-10 नाम के एक सुपरसोनिक विमान पर काम कर रहा है, जिसे फिलहाल तकनीकी प्रदर्शन विमान के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसका लक्ष्य सुपरसोनिक उड़ान से जुड़ी तकनीक को परखना और Sonic Boom की आवाज को कम करना है। TMS-10 को Mach 2 तक की रफ्तार के लिए विकसित किया जा रहा है। भविष्य में इसी तकनीक पर आधारित यात्री विमान करीब 10 से 15 यात्रियों को ले जा सकता है। रिपोर्ट्स में Beijing से Shanghai की करीब 1,000 किलोमीटर दूरी को लगभग 30 मिनट में पूरा करने की संभावित क्षमता का जिक्र है। हालांकि TMS-10 अभी यात्री विमान नहीं है।
  • Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
    चीन की कंपनी Photon Matrix ने Laser तकनीक से मच्छरों को खत्म करने वाला नया Gadget पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह मशीन AI Vision, LiDAR और मिलीमीटर-वेव रडार की मदद से उड़ते हुए मच्छरों को पहचानकर Laser से निशाना बना सकती है। इसके मुताबिक सिस्टम एक सेकंड में 30 और एक मिनट में 1,800 तक मच्छरों को खत्म कर सकता है। फिलहाल इस दावे का स्वतंत्र परीक्षण नहीं हुआ है। डिवाइस के Infrared और Blue Laser मॉडल उपलब्ध हैं और दोनों का प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1 लाख रुपये के आसपास है और कंपनी भुगतान की पुष्टि के बाद 120 दिनों के भीतर शिपिंग का अनुमान देती है।
  • Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
    Flipkart यूजर्स के लिए कंपनी ने फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन पाने का मौका दिया है। 1 अगस्त से योग्य यूजर्स इसका लाभ ले सकेंगे। यह ऑफर Flipkart Plus मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा। Flipkart Plus मेंबर्स जरूरी खरीदारी करके हर महीने मुफ्त Netflix मोबाइल प्लान पा सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत स्ट्रीमिंग का लाभ देने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है।
  • ₹300 पर ₹100 कैशबैक! Amazon Now का बड़ा दांव, Blinkit-Zepto-Swiggy को देगा टक्कर
    Amazon ने अपनी Quick Commerce सर्विस Amazon Now के लिए नए कैशबैक ऑफर्स शुरू किए हैं। कई यूजर्स को 1,499 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 200 रुपये तक और 399 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर 50 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। कुछ ग्राहकों को शुरुआती ऑर्डर्स पर 100 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है। Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon इन ऑफर्स के जरिए Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसे प्रतिस्पर्धियों के बीच अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में Quick Commerce सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी।
  • AI से काम आसान, लेकिन दिमाग को लग रही “शॉर्टकट” की आदत! स्टडी में बड़ा खुलासा
    एक नई स्टडी में पाया गया है कि सिर्फ 10 मिनट तक AI का इस्तेमाल करने से लोगों की सोचने की क्षमता और किसी समस्या पर टिके रहने की आदत प्रभावित हो सकती है। रिसर्च में 1,200 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया, जहां AI की मदद से उनकी परफॉर्मेंस बेहतर रही, लेकिन बाद में बिना AI के उनकी क्षमता कम हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, AI आसान जवाब देता है, जिससे दिमाग की मेहनत कम होती है और “पर्सिस्टेंस” यानी धैर्य घट सकता है। यह ट्रेंड लंबे समय में सीखने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
  • नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
    YouTube ने Shorts फीड को कंट्रोल करने के लिए नया फीचर पेश किया है, जिसमें यूजर्स टाइमर को 0 मिनट पर सेट कर सकते हैं। इससे होमपेज पर Shorts दिखना लगभग बंद हो जाता है। पहले यह लिमिट 15 मिनट से 2 घंटे तक थी, लेकिन अब इसे और फ्लेक्सिबल बना दिया गया है। हालांकि Shorts पूरी तरह हटते नहीं हैं और कुछ सेक्शन में दिखाई दे सकते हैं। यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जो Shorts को कम देखना चाहते हैं और अपने फीड को क्लीन रखना चाहते हैं।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
    Xiaomi ने Mijia Refrigerator Pro Premium Cross-Door 508L लॉन्च किया है, जिसमें 508 लीटर कैपेसिटी और Ion Purification 4.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह फ्रिज 99.9999% बैक्टीरिया खत्म करने और बदबू हटाने में सक्षम है। इसमें 55 मिनट में आइस बनाने का फीचर, डुअल कूलिंग सिस्टम और स्मार्ट HyperOS Connect सपोर्ट मिलता है। डिवाइस 9999 युआन में चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्ट फ्रिज बेहतर फूड स्टोरेज और स्मार्ट कंट्रोल के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
    Blinkit ने एयरपोर्ट पर भी शॉपिंग को संभव बना दिया है। कंपनी ने नई सर्विस शुरू की है जो एयरपोर्ट पर भी जरूरी सामान की डिलीवरी करेगी। इसके लिए ब्लिंकिट ने अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के साथ भागीदारी की है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स डिलीवरी सर्विस शुरू हो चुकी है। एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर यह सुविधा जारी की गई है। यहां पर यात्री ब्लिंकिट ऐप के जरिए जरूरी सामान ऑर्डर कर सकते हैं
  • सीक्रेट मैसेज भेजने वालों के लिए WhatsApp ला रहा बड़ा फीचर, जानें कैसे करेगा काम
    WhatsApp एक नए प्राइवेसी फीचर “After reading” पर काम कर रहा है, जिसमें मैसेज पढ़ने के 15 मिनट बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर Android बीटा वर्जन में देखा गया है और अभी टेस्टिंग स्टेज में है। अगर मैसेज नहीं खोला जाता है, तो वह 24 घंटे बाद अपने आप एक्सपायर हो जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी देगा, खासकर जब वे OTP, पासवर्ड या अन्य संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं। यह read receipts बंद होने पर भी काम करेगा।
  • आपको 10 मिनट में नहीं मिलेगी सामान की डिलीवरी, सरकार ने Blinkit, Zomato को दी टाइम लिमिट हटाने की हिदायत 
    लेबर मिनिस्टर Mansukh Mandaviya ने क्विक-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में उन्हें डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को प्रायरिटी देने के लिए कहा है। Blinkit ने इस निर्देश का पालन करते हुए अपनी ब्रांडिंग से 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटा दिया है। इस सेगमेंट की अन्य कंपनियां भी जल्द ही इस निर्देश का पालन कर सकती हैं।
  • 5 मिनट में पूरा घर ठंडा! Xiaomi का अब तक का सबसे एडवांस एयर कंडीशनर लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने Mijia Central Air Conditioner Pro Dual Air Wheel सीरीज लॉन्च की है, जिसे कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड AC सिस्टम बताया जा रहा है। यह सेंट्रल एयर कंडीशनर 120 से 190 वर्ग मीटर के बड़े घरों के लिए डिजाइन किया गया है और 5 HP से लेकर 8 HP तक के वेरिएंट्स में आता है। फ्लैगशिप 8 HP मॉडल डुअल-आउटलेट एयरफ्लो, 7,008 m³/h कूलिंग कैपेसिटी और 5 मिनट में कमरे को ठंडा करने के दावे के साथ पेश किया गया है। इसमें स्मार्ट सेंसर, एनर्जी एफिशिएंसी और 10 साल की वारंटी भी मिलती है।
  • 10 मिनट में घर बैठे मिलेंगे Samsung के टैबलेट, स्मार्टवॉच, चार्जर भी! कंपनी ने बढ़ाई सर्विस
    Samsung के Galaxy Smartphones समेत अब यूजर्स कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स भी घर बैठे मंगवा सकेंगे। कंपनी ने Swiggy Instamart के भागीदारी को आगे बढ़ाते हुए घोषणा की है कि कंपनी के टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स समेत अन्य एक्सेसरीज भी अब ग्राहक घर बैठे मंगवा सकेंगे।
  • अब 15 मिनट पहले भी मिल जाएगी Vande Bharat की टिकट! जानें बुकिंग करने का पूरा प्रोसेस
    अब चुनिंदा Vande Bharat Express ट्रेनों में आप अपनी बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने से 15 मिनट पहले तक ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन रेलवे ने अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में बदलाव किए हैं, ताकि खाली पड़ी सीटें रियल-टाइम में करंट बुकिंग के लिए दिखें और ऑक्यूपेंसी बेहतर हो। फिलहाल यह सुविधा सदर्न रेलवे जोन की कुछ Vande Bharat ट्रेनों पर लागू हुई है और आगे रिस्पॉन्स के आधार पर एक्सपैंड हो सकती है। 
  • Nothing Independence Day Sale: स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स से लेकर अन्य डिवाइस पर डिस्काउंट
    Nothing Independence Day Sale में कंपनी स्मार्टफोन से लेकर ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और अन्य उत्पादों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। CMF Phone 2 Pro को सेल के दौरान 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। CMF by Nothing Buds Pro सेल के दौरान 2,799 रुपय में मिलेगा। CMF by Nothing Watch Pro की सेल के दौरान प्रभावी कीमत 3,499 रुपये हो जाएगी। CMF by Nothing 65 W GaN 3 A 3 Port Mobile Charger को 2,699 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • 15 मिनट की ज्यादा नींद कर सकती है कमाल! स्टडी में दावा
    कहा जाता है कि हमें रात में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद तो लेनी ही चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप 15 मिनट की नींद भी ज्यादा लेते हैं यह कैसा चमत्कारी असर आपके दिमाग पर डाल सकती है? एक नए शोध में दावा किया गया है कि नींद की अवधि में हल्की सी बढ़ोत्तरी भी युवाओं में ज्ञान संबंधी कौशल में कमाल की बढ़ोत्तरी कर सकती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »