• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • वैज्ञानिकों ने बनाया हाईटेक Face Mask, 10 मिनट में बता देगा आपके आसपास कोरोना वायरस तो नहीं

वैज्ञानिकों ने बनाया हाईटेक Face Mask, 10 मिनट में बता देगा आपके आसपास कोरोना वायरस तो नहीं

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह फेस मास्‍क उन जगहों में अच्‍छे से काम करेगा, जहां वेंटिलेशन खराब है जैसे- लिफ्ट या अटैच रूम।

वैज्ञानिकों ने बनाया हाईटेक Face Mask, 10 मिनट में बता देगा आपके आसपास कोरोना वायरस तो नहीं

वैज्ञानिकों का यह भी दावा है कि भविष्‍य में अगर कोई नया वायरस आता है, तो इस फेस मास्‍क के सेंसर्स को आसानी से अपडेट किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • शंघाई टोंगजी यूनिवर्सिटी में साइंटिस्‍ट यिन फेंग की टीम ने किया तैयार
  • यह SARS-CoV-2, H5N1 और H1N1 के प्रोटीन पहचान सकता है
  • फेस मास्‍क अपने यूजर्स को फोन पर अलर्ट भेजता है
विज्ञापन
कोविड-19 के दौर ने फेस मास्‍क के इस्‍तेमाल को जरूरी बना दिया है। हालांकि कई बार लोग मास्‍क लगाने में लापरवाही बरतते हैं, लेकिन इनका इस्‍तेमाल आपको हवा में मौजूद वायरस और प्रदूषण से सुरक्षा देता है। बहरहाल, वैज्ञानिकों ने ऐसा फेस मास्क डेवलप किया है, जो हवा में बूंदों या एरोसोल के रूप में मौजूद सामान्य श्वसन वायरस, जैसे- इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 का पता लगा सकता है। अगर हवा में ऐसे वायरसों की मौजूदगी है, तो यह मास्‍क अपने यूजर्स के मोबाइल पर 10 मिनट में उन्‍हें इसकी जानकारी दे सकता है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, स्‍टडी से जुड़े और शंघाई टोंगजी यूनिवर्सिटी में मटीरियल साइंटिस्‍ट यिन फेंग ने कहा कि पुरानी रिसर्च से पता चला है कि फेस मास्क पहनने से बीमारी फैलने और उसके संपर्क में आने का जोखिम कम हो सकता है। इसीलिए हम एक ऐसा मास्क बनाना चाहते थे जो हवा में वायरस की उपस्थिति का पता लगा सके और पहनने वाले को सचेत कर सके।

श्वसन रोगाणु (Respiratory pathogens) जो COVID-19 और H1N1 इन्फ्लूएंजा की वजह बनते हैं, ये संक्रमित लोगों द्वारा बात करने, खांसने और छींकने पर निकलने वाली छोटी बूंदों और एरोसोल के जरिए से फैलते हैं। ये वायरस लंबे समय तक हवा में मौजूद रह सकते हैं। 

ऐसे वायरस से बचाव के लिए फैंग और उनके सहयोगियों ने एक मास्‍क को टेस्‍ट किया। उन्‍होंने पाया कि नया डेवलप फेस मास्‍क हवा में मौजूद सामान्य श्वसन वायरस, जैसे- इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 के वायरस का पता लगा सकता है। टीम ने aptamers के साथ एक छोटा सेंसर तैयार किया, जो एक प्रकार का सिंथेटिक मॉलिक्‍यूल है और यूनीक प्रोटीन और रोगाणुओं की पहचान कर सकता है। यह एकसाथ SARS-CoV-2, H5N1 और H1N1 के सर्फेस प्रोटीन को पहचान सकता है। 

हवा में सामान्य श्वसन वायरस का पता चलते ही फेस मास्‍क अपने यूजर्स को फोन के जरिए अलर्ट भेजता है। दावा है कि इसमे लगाया गया आयन-गेटेड ट्रांजिस्टर बेहद संवेदनशील इंस्‍ट्रूमेंट है और 10 मिनट के अंदर हवा में रोगाणुओं के स्‍तर का पता लगा सकता है। साइंटिस्‍ट यिन फेंग ने कहा कि हमारा फेस मास्‍क उन जगहों में अच्‍छे से काम करेगा, जहां वेंटिलेशन खराब है जैसे-  लिफ्ट या अटैच रूम। वैज्ञानिकों का यह भी दावा है कि भविष्‍य में अगर कोई नया वायरस आता है, तो इस फेस मास्‍क के सेंसर्स को आसानी से अपडेट किया जा सकता है। फेंग और उनकी टीम ऐसी वियरेबल डिवाइसेज पर भी काम कर रही है, जिनकी मदद से कैंसर और ह्रदय संबंधी रोगों का पता लगाया जा सके।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »