• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Domino's Pizza केवल 20 मिनट में पहुंचेगा आपके पास! कंपनी ने इस शहर में शुरू की फास्ट सर्विस!

Domino's Pizza केवल 20 मिनट में पहुंचेगा आपके पास! कंपनी ने इस शहर में शुरू की फास्ट सर्विस!

बेंगलुरू में 20 मिनट डिलीवरी सर्विस को फिलहाल कंपनी के 170 रेस्तरां में शुरू किया गया है।

Domino's Pizza केवल 20 मिनट में पहुंचेगा आपके पास! कंपनी ने इस शहर में शुरू की फास्ट सर्विस!

बेंगलुरू में 20 मिनट डिलीवरी सर्विस को फिलहाल कंपनी के 170 रेस्तरां में शुरू किया गया है।

ख़ास बातें
  • सर्विस को बेंगलुरू में शुरू किया गया है।
  • भारत में Domino's Pizza को जूबिलेंट फूडवर्क्स ऑपरेट करता है।
  • Domino's के पास 30 मिनट में पिज्जा डिलीवरी करने का भी रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
Domino's Pizza ने भारत में 20 मिनट में पिज्जा डिलीवरी करने की सर्विस शुरू की है। यह पहली कंपनी है जो सिर्फ 20 मिनट में पिज्जा डिलीवरी सर्विस शुरू करने जा रही है। सर्विस को बेंगलुरू में शुरू किया गया है। भारत में Domino's Pizza को जूबिलेंट फूडवर्क्स ऑपरेट करता है। कंपनी ने कहा है कि जिस पॉइंट (लोकेशन) से कस्टमर पिज्जा ऑर्डर करेगा, 20 मिनट के भीतर वहां डिलीवरी की जाएगी। 

Domino's के पास 30 मिनट में पिज्जा डिलीवरी करने का भी रिकॉर्ड है। लेकिन क्विक सर्विस रेस्टोरेंट क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ते हुए अब कंपनी ने टाइम को 20 मिनट पर ला दिया है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि उसने यह सफलता इन-स्टोर प्रोसेस में तेजी लाकर, टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करके और स्टोर नेटवर्क का विस्तार करके पाई है। साथ ही कंपनी ने मीडिया बयान में कहा है कि 20 मिनट में पिज्जा डिलीवरी का ये मतलब नहीं है कि फूड क्वालिटी के साथ कोई समझौता किया जाएगा। 

बेंगलुरू में 20 मिनट डिलीवरी सर्विस को फिलहाल कंपनी के 170 रेस्तरां में शुरू किया गया है। धीरे धीरे कंपनी इसका विस्तार करेगी, ऐसा कहा गया है। साथ ही सर्विस की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी स्टाफ को ट्रेनिंग भी दे रही है। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि स्टाफ की सुरक्षा और सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। 

हालांकि कुछ दिनों पहले ही बेंगलुरू को एक सर्वे में दुनिया का दूसरा सबसे धीमा शहर बताया गया था। जियोलोकेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट TomTom की ओर से ये सर्वे किया गया था। इसमें ट्रैफिक जाम के मामले में लंदन दुनिया का सबसे धीमा शहर बताया गया था जहां पर 10 किलोमीटर चलने में 36 मिनट 20 सेकंड का समय लग जाता है। वहीं बेंगलुरू इस मामले में दूसरे नम्बर पर आया था जहां 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 29 मिनट और 10 सेकंड लगते हैं। ट्रैफिक जाम के लिए बेंगलुरू अक्सर खबरों में बना रहता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »