Flipkart से ऑर्डर किया लैपटॉप, 13 मिनट में हो गया डिलीवर! देखें वायरल पोस्ट

आखिरकार 13 मिनट में लैपटॉप यूजर के पास पहुंच गया।

Flipkart से ऑर्डर किया लैपटॉप, 13 मिनट में हो गया डिलीवर! देखें वायरल पोस्ट

Flipkart ने मिनटों में डिलीवरी करने की सर्विस हाल ही में शुरू की थी।

ख़ास बातें
  • 13 मिनट में लैपटॉप यूजर के पास पहुंच गया।
  • यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
  • पोस्ट को 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान यूजर्स को कई तरह के अनुभव होते हैं जो वे सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही अनुभव एक यूजर ने शेयर किया है जिसने Flipkart से एक लैपटॉप ऑर्डर किया, और वह उसके पास सिर्फ 13 मिनट में पहुंच गया! जी हां, आपमें से भी कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते होंगे। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम की डिलीवरी लगभग 10 मिनट के समय में होना काफी हैरान करने वाला लगता है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

Flipkart ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से किया गया एक ऑर्डर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर @sunnykgupta ने पोस्ट किया है। यूजर ने बताया कि उसने एक लैपटॉप ऑर्डर किया। यूजर ने जब ऑर्डर प्लेस किया तो डिलीवरी समय 7 मिनट दिखाया गया। यूजर काफी उत्साहित हो गया था। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही यूजर ने फिर से एक पोस्ट किया जिसमें उसने टाइम 7 मिनट से बढ़ाकर 12 मिनट कर दिया। फ्लिपकार्ट की ओर से कहा गया कि डिलीवरी में समय ज्यादा लग रहा है। यूजर ने लगातार डिलीवरी टाइम को ट्रैक किया और आखिरकार 13 मिनट में लैपटॉप यूजर के पास पहुंच गया। 

यूजर @sunnykgupta के अनुसार, "पेमेंट सक्सेस होने से लेकर स्टारबक्स पर इसे प्राप्त करने में सटीक रूप से 13 मिनट का समय लगा।" यूजर ने Acer Predator नामक लैपटॉप के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। इस लैपटॉप की कीमत 95 हजार रुपये से लेकर 2.5 लाख रुपये तक होती है। शेयर करने के बाद यूजर का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिस पर बहुत सारे अन्य यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। 

पोस्ट को 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। Flipkart ने मिनटों में डिलीवरी करने की सर्विस हाल ही में शुरू की थी। यूजर ने लिखा कि प्लेटफॉर्म को किसी ने नहीं कहा था कि वह 7 मिनट में लैपटॉप डिलीवर करे, लेकिन वह भारतीय ई-कॉमर्स की इस तरक्की को देखकर काफी खुश है। गौरतलब है कि कई ई-कॉमर्स कंपनियां अब मिनटों में डिलीवरी सर्विस उपलब्ध करवा रही हैं जिससे कंपिटीशन और भी तगड़ा होता जा रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »