• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 2026 से देश में उड़ने लगेंगी टैक्‍सियां, कनॉट प्‍लेस से गुरुग्राम पहुंचेंगे 7 मिनट में, जानें डिटेल

2026 से देश में उड़ने लगेंगी टैक्‍सियां, कनॉट प्‍लेस से गुरुग्राम पहुंचेंगे 7 मिनट में, जानें डिटेल

E Air taxis in India : इस सर्विस का लक्ष्‍य यात्रियों को कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना है।

2026 से देश में उड़ने लगेंगी टैक्‍सियां, कनॉट प्‍लेस से गुरुग्राम पहुंचेंगे 7 मिनट में, जानें डिटेल

दोनों कंपनियों ने भारत में ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सर्विस शुरू करने के लिए एक एमओयू पर साइन किए हैं।

ख़ास बातें
  • एक भारतीय और अमेरिकी कंपनी के बीच हुआ एमओयू
  • 2026 से तीन शहरों में इलेक्ट्रिक एयर टैक्‍सी शुरू करने की तैयारी
  • एक से डेढ़ घंटे की दूरी होगी 7 मिनट में पूरी
विज्ञापन
साल 2026 तक भारत में एयर टैक्‍सी (Air Taxis in India) की शुरुआत होने की उम्‍मीद है। इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज नाम की एक कंपनी अमेरिका बेस्‍ड आर्चर एविएशन के साथ मिलकर पूरे देश में एक ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा शुरू करने वाली है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस सर्विस का लक्ष्‍य यात्रियों को कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना है। सर्विस शुरू होने के बाद दिल्‍ली के कनॉट प्लेस से हरियाणा के गुरुग्राम तक पहुंचने में सिर्फ 7 मिनट लगेंगे। अमूमन सड़क के जरिए यह सफर 27 किलोमीटर का है, जो एक से डेढ़ घंटे में पूरा होता है। 

दोनों कंपनियों ने भारत में ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सर्विस शुरू करने के लिए एक एमओयू पर साइन किए हैं। हालांकि सर्विस को शुरू करने के लिए अभी रेगुलेटरी अप्रूवल मिलना बाकी है। यह मंजूरी मिल जाती है, तो दिल्‍ली वालों को ट्रांसपोर्ट का एक और जरिया मिल जाएगा। इससे सड़कों पर भीड़ में कमी आएगी और प्रदूषण से मुकाबले में भी मदद मिलेगी।  

अमेरिका की आर्चर एविएशन का काम इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (ईवीटीओएल) विमान का निर्माण करना है। इन्‍हें भविष्‍य की मोबिलिटी के रूप में देखा जाता है। दुनियाभर के देश एयर टैक्‍सी सर्विस को अपने यहां शुरू करने पर काम कर रहे हैं। कई देश तो एयर टैक्‍सी का ट्रायल करके भी देख चुके हैं। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एयर टैक्‍सी एक तरह का 'मिडनाइट' ई-एयरक्राफ्ट होगा। यह यात्रियों को 161 किलोमीटर तक ले जा सकता है। इस सर्विस को 200 विमानों के साथ दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में शुरू करने की योजना है। कंपनियों ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली में कार से जिस यात्रा में आमतौर पर 60 से 90 मिनट लगते हैं, उसमें एयर टैक्सी से लगभग 7 मिनट लगेंगे।

हालांकि इसके लिए कितना किराया चुकाना होगा, यह जानकारी अभी नहीं दी गई है। उम्‍मीद है कि रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने के बाद और इन्‍फर्मेशन सामने आएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »