• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • आपको 10 मिनट में नहीं मिलेगी सामान की डिलीवरी, सरकार ने Blinkit, Zomato को दी टाइम लिमिट हटाने की हिदायत 

आपको 10 मिनट में नहीं मिलेगी सामान की डिलीवरी, सरकार ने Blinkit, Zomato को दी टाइम लिमिट हटाने की हिदायत 

लेबर मिनिस्टर Mansukh Mandaviya ने क्विक-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में उन्हें डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को प्रायरिटी देने के लिए कहा है

आपको 10 मिनट में नहीं मिलेगी सामान की डिलीवरी, सरकार ने Blinkit, Zomato को दी टाइम लिमिट हटाने की हिदायत 

दिसंबर के अंत में गिग वर्कर्स ने भुगतान बढ़ाने और कार्य की स्थितियों में सुधार जैसी मांगों को लेकर हड़ताल की थी

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में 10 मिनट में सामान की डिलीवरी का ट्रेेंड बढ़ा है
  • दिसंबर के अंत में गिग वर्कर्स ने इसके विरोध में हड़ताल की थी
  • कुछ राजनीतिक दलों ने भी गिग वर्कर्स की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था
विज्ञापन

क्विक-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां अब 10 मिनट में ग्रॉसरी और अन्य प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की पेशकश नहीं कर सकेंगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को इस सेगमेंट की Blinkit, Zomato, Swiggy और Zepto जैसी कंपनियों को 10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की टाइम लिमिट को हटाने का निर्देश दिया है। 

NDTV की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लेबर मिनिस्टर Mansukh Mandaviya ने क्विक-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में उन्हें डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को प्रायरिटी देने के लिए कहा है। Blinkit ने इस निर्देश का पालन करते हुए अपनी ब्रांडिंग से 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटा दिया है। इस सेगमेंट की अन्य कंपनियां भी जल्द ही इस निर्देश का पालन कर सकती हैं। इस कदम का उद्देश्य गिग वर्कर्स के लिए सुरक्षा को बढ़ाना और उनकी कार्य की स्थितियों में सुधार करना है। पिछले कुछ वर्षों में 10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। हालांकि, इससे इस सेगमेंट से जुड़े गिग वर्कर्स पर काफी दबाव रहता है और इससे दुर्घटना की आशंका भी होती है। कुछ राजनीतिक दलों ने भी गिग वर्कर्स की सुरक्षा को जोखिम का मुद्दा उठाया था। 

दिसंबर के अंत में गिग वर्कर्स ने भुगतान बढ़ाने और कार्य की स्थितियों में सुधार जैसी मांगों को लेकर हड़ताल की थी। गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन ने 31 दिसंबर को हड़ताल कर गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के अधिकारों, वेलफेयर और सम्मान जैसी मांगों को उठाया था। इस महीने की शुरुआत में लेबर मिनिस्ट्री ने गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स के सोशल सिक्योरिटी के एक्सेस के लिए एक वर्ष में 90 दिन के कार्य की लिमिट का प्रपोजल दिया था। यह प्रपोजल सोशल सिक्योरिटी कोड पर नए ड्राफ्ट रूल्स के तहत दिया गया था। लेबर मिनिस्ट्री ने बताया है कि किसी गिग वर्कर या प्लेटफॉर्म वर्कर ने अगर आमदनी हासिल की है तो उसे एक दिन के लिए क्विक-कॉमर्स एग्रीगेटर के साथ जुड़ा हुआ माना जाएगा। 

एक से अधिक क्विक-कॉमर्स एग्रीगेटर के साथ कार्य की स्थिति में गिग वर्कर के जुड़े होने के दिनों को उन एग्रीगेटर्स के लिए संयुक्त तौर पर कैलकुलेट किया जाएगा। लेबर मिनिस्ट्री ने कहा है कि अगर कोई गिग वर्कर एक दिन पर तीन एग्रीगेटर् के साथ जुड़ा है तो यह गिनती तीन दिनों की होगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »