• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Alcatel भारत में लॉन्च करेगी प्रीमियम फीचर्स वाले सस्ते फोन! Flipkart के साथ भागीदारी

Alcatel भारत में लॉन्च करेगी प्रीमियम फीचर्स वाले सस्ते फोन! Flipkart के साथ भागीदारी

कंपनी ने पुष्टि की है कि ये स्मार्टफोन्स Make in India पहल के तहत भारत में ही बनाए जाएंगे।

Alcatel भारत में लॉन्च करेगी प्रीमियम फीचर्स वाले सस्ते फोन! Flipkart के साथ भागीदारी

Alcatel भारत में जल्द ही अपने प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

ख़ास बातें
  • मेट्रोपॉलिटन शहरों में डिजिटली एक्टिव ग्राहकों को करेगी टारगेट।
  • फ्रेंच डिजाइन के साथ प्रीमियम फीचर्स वाले फोन लाने की तैयारी।
  • नए स्मार्टफोन FK Minutes के माध्यम से भी खरीदे जा सकेंगे।
विज्ञापन
Alcatel भारत में जल्द ही अपने प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ भागीदारी की है। कंपनी के ये नए स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म FK Minutes के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे। कंपनी के इस कदम के पीछे मकसद भारत में अपनी उपस्थिति को विस्तार देना है। कंपनी का कहना है कि वह अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की मदद से यूजर्स तक ज्यादा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की पहुंच बढ़ाना चाहती है। 

Alcatel ने आने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन्स को लेकर कई अहम बातें कही हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि ये स्मार्टफोन्स भारत में ही बनाए जाएंगे। कंपनी Make in India पहल के तहत इनका निर्माण करेगी। ब्रांड ने कहा है कि वह फ्रेंच डिजाइन के साथ प्रीमियम फीचर्स वाले फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाएगी। कंपनी का लक्ष्य मेट्रोपॉलिटन शहरों में डिजिटली एक्टिव ग्राहकों को टारगेट करने का रहेगा। इसके अलावा टियर-II और टियर-III शहरों में भी कंपनी अपनी पहुंच बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी। 

कंपनी के बयान में भारतीय युवाओं को पेटेंट की गई नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी डिलीवर करने की बात कही गई है। टेक प्रेमी यूजर्स की दिन प्रतिदिन विकसित होती जरूरतों को पूरा करना और एक व्यापक ऑडियंस बेस तक पहुंचना कंपनी की रणनीति में शामिल है। खासतौर पर शहरी और ग्रामीण, दोनों ही तरह के कंज्यूमर बेस को कंपनी टारगेट करना चाहती है। 

Alcatel ने इशारा दिया है कि कस्टमर सपोर्ट मुहैया करने के लिए वह देशव्यापी सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी एक व्यापक कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ईकोसिस्टम को विकसित करने के लक्ष्य के साथ अपनी प्रोडक्ट रेंज को विस्तार देने की योजना बना रही है। इस विस्तार में कनेक्टेड डिवाइस की शुरूआत शामिल है, जिसका उद्देश्य इंटीग्रेटेड यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करना होगा। अब देखना होगा कि कंपनी भारत में नए स्मार्टफोन्स की मदद से अपनी पकड़ कितनी मजबूत बना पाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »