Layoffs 2026: Meta ने कर्मचारियों को फिर दिया झटका, अब 200 नौकरियां खतरे में!
Meta एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सिलिकॉन वैली में करीब 200 कर्मचारियों को निकाल सकती है, जिसमें Burlingame और Sunnyvale के ऑफिस शामिल हैं। यह कटौती मई के आखिर में लागू हो सकती है। इससे पहले भी Meta Reality Labs और अन्य टीमों में छंटनी कर चुकी है। दूसरी तरफ, कंपनी AI पर फोकस बढ़ा रही है और इस साल भारी निवेश करने की योजना बना रही है। CEO Mark Zuckerberg के अनुसार, कंपनी कम टीम साइज के साथ AI टूल्स के जरिए एफिशिएंसी बढ़ाना चाहती है।