Facebook को भारी नुकसान के बावजूद इस्तीफा नहीं देंगे Mark Zuckerberg

मेटा की वैल्यू कभी एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक की थी। यह घटकर लगभग 256 अरब डॉलर रह गई है

Facebook को भारी नुकसान के बावजूद इस्तीफा नहीं देंगे Mark Zuckerberg

कंपनी की वैल्यू में इस वर्ष 70 प्रतिशत से अधिक की कमी हुई है

ख़ास बातें
  • हाल ही में कंपनी ने 11,000 से अधिक वर्कर्स की छंटनी करने की घोषणा की थी
  • फेसबुक के यूजर्स की संख्या घटी है
  • कंपनी ने कॉस्ट घटाने की तैयारी की है
विज्ञापन
सोशल मीडिया साइट Facebook को चलाने वाली Meta ने अगले वर्ष कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर Mark Zuckerberg के इस्तीफा देने से इनकार किया है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने 11,000 से अधिक वर्कर्स की छंटनी करने की घोषणा की थी। 

न्यूज वेबसाइट The Leak ने कंपनी से जुड़े एक सूत्र के हवाले से जकरबर्ग के अगले वर्ष इस्तीफा देने की रिपोर्ट पब्लिश की थी। इसके बाद मेटा के शेयर का प्राइस लगभग एक प्रतिशत बढ़ा था। इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मेटा के प्रवक्ता Andy Stone ने एक ट्वीट में इसे गलत बताया। मेटा की वैल्यू कभी एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक की थी। यह घटकर लगभग 256 अरब डॉलर रह गई है। कंपनी की वैल्यू में इस वर्ष 70 प्रतिशत से अधिक की कमी हुई है। मेटा से 11,000 से अधिक वर्कर्स को बाहर किया जा रहा है। यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 13 प्रतिशत है। कंपनी को कॉस्ट बढ़ने और विज्ञापनों में कमजोरी जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

महामारी के दौरान टेक कंपनियों का बिजनेस तेजी से बढ़ा था और इसका असर उनके वैल्यूएशंस पर भी दिखा था। इस वर्ष इन्फ्लेशन और इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी से इन कंपनियों के वैल्यूएशंस में काफी गिरावट आई है। इस बारे में जकरबर्ग ने स्टाफ को एक मैसेज में बताया था, "मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों के कमजोर होने, कॉम्पिटिशन बढ़ने और विज्ञापनों में कमी से हमारा रेवेन्यू अनुमान से बहुत कम रहा है। मुझसे गलती हुई है और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।" उन्होंने कहा था कि कंपनी को अपने रिसोर्सेज AI, विज्ञापनों और मेटावर्स प्रोजेक्ट जैसे ग्रोथ की अधिक संभावना वाले एरिया में लगाने की जरूरत है।

कंपनी से हटाए जाने वाले स्टाफ को 16 सप्ताह की बेस पे के साथ ही प्रत्येक वर्ष की सर्विस के लिए दो अतिरिक्त सप्ताह की बेस पे दी जाएगी। इसके अलावा छह महीने की हेल्थकेयर कॉस्ट का भी कंपनी भुगतान करेगी। मेटा ने बताया कि वह गैर जरूरी खर्च को घटाने के साथ ही अगले वर्ष की पहली तिमाही तक हायरिंग को रोकने की भी योजना बना रही है। मेटा ने कई वर्षों तक ग्रोथ की थी लेकिन इस वर्ष की शुरुआत में उसके प्रति दिन के यूजर्स में पहली बार कमी हुई थी।  



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »