• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Facebook के टॉप मैनेजमेंट में शामिल Sheryl Sandberg को खतरा, कंपनी देगी पर्सनल सिक्योरिटी

Facebook के टॉप मैनेजमेंट में शामिल Sheryl Sandberg को खतरा, कंपनी देगी पर्सनल सिक्योरिटी

Sheryl का कंपनी की COO के तौर पर कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था। हालांकि, वह कंपनी के बोर्ड में बनी रहेंगी

Facebook के टॉप मैनेजमेंट में शामिल Sheryl Sandberg को खतरा, कंपनी देगी पर्सनल सिक्योरिटी

Sheryl की अगुवाई में फेसबुक को कुछ बड़े विवादों का भी सामना करना पड़ा है

ख़ास बातें
  • Sheryl का कंपनी की COO के तौर पर कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हुआ था
  • वह कंपनी के बोर्ड में बरकरार रहेंगी
  • फेसबुक की ग्रोथ में Sheryl की महत्वपूर्ण भूमिका है
विज्ञापन
लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट फेसबुक को चलाने वाली Meta ने कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में शामिल Sheryl Sandberg की सुरक्षा को खतरे के मद्देनजर उन्हें पर्सनल सिक्योरिटी उपलब्ध कराने का फैसला किया है। Sheryl का कंपनी की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के तौर पर कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था। हालांकि, वह कंपनी के बोर्ड में बनी रहेंगी।

अमेरिका की सिलिकॉन वैली में Sheryl को सबसे पावरफुल विमेन एग्जिक्यूटिव्स में से एक माना जाता है। फेसबुक के चीफ एग्जिक्यूटिव Mark Zuckerberg के साथ उन्होंने कंपनी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने जून में कहा था कि वह सितंबर के अंत में कंपनी की COO के तौर पर अपनी जिम्मेदारी से अलग हो जाएंगी। Sheryl की अगुवाई में फेसबुक को कुछ बड़े विवादों का भी सामना करना पड़ा है। इनमें ब्रिटेन की कंसल्टेंसी फर्म Cambridge Analytica के गलत तरीके से अमेरिका में फेसबुक के लाखों यूजर्स का डेटा हासिल करने और उसका इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने का खुलासा शामिल है। 

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार जांचकर्ताओं ने फेसबुक पर म्यांमार के रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप भी लगाया था। पिछले महीने के अंत में Meta ने इकोनॉमिक स्लोडाउन के कारण हायरिंग पर रोक लगाने का फैसला किया था। Zuckerberg ने एक मीटिंग के दौरान यह जानकारी दी थी। कंपनी को इस वर्ष पहली बार तिमाही रेवेन्यू में गिरावट और घटते प्रॉफिट का सामना करना पड़ा है।

Meta ने कॉस्ट में कम से कम 10 प्रतिशत की कटौती के लिए हायरिंग रोकने का फैसला किया है। कंपनी ने कई वर्षों से लगातार ग्रोथ की थी लेकिन इस वर्ष की शुरुआत में उसके प्रति दिन के यूजर्स में पहली बार कमी हुई थी। Meta ने हायरिंग को रोकने के फैसले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। Zuckerberg ने एनालिस्ट्स को बताया, "यह मुश्किल दौर है और मुझे कम रिसोर्सेज के साथ अधिक काम करने की उम्मीद है।" इकोनॉमिक स्लोडाउन के कारण बड़ी टेक कंपनियों के बिजनेस पर असर पड़ा है। इस वजह से मार्केटिंग के बजट में भी कमी की जा रही है। बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने भी इस वर्ष वर्कफोर्स घटाने की घोषणा की है। Zuckerberg को कंपनी की रीब्रांडिंग और मेटावर्स पर फोकस बढ़ाने से भारी नुकसान हुआ है। इस वर्ष उनकी वेल्थ लगभग आधी कम हो गई है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »