AI एंप्लॉयी को Facebook के फाउंडर ने दी 1600 करोड़ की सैलरी!

Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) AI की रेस में खुद को आगे लेकर जाना चाहते हैं।

AI एंप्लॉयी को Facebook के फाउंडर ने दी 1600 करोड़ की सैलरी!

Photo Credit: Facebook/Mark Zuckerberg

मार्क जकरबर्ग ने AI में ऐतिहासिक हायरिंग की है।

ख़ास बातें
  • Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने बड़ा कदम उठाया है।
  • Meta सुपरइंटेलिजेंस लेब के लिए तेज दिमागों वाली हायरिंग कर रही है।
  • MSL प्रोजेक्ट के साथ कंपनी मेटा के AI प्रोजेक्ट को एक साथ लाना चाहती है।
विज्ञापन
AI की रेस में खुद को आगे बढ़ाने के लिए Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सुपरइंटेलिजेंस लेब के लिए दुनिया भर से तेज दिमागों वाली टीम तैयार कर रही है। कथित तौर पर टेक दिग्गज ने 800 करोड़ रुपये से लेकर 1600 करोड़ रुपये सैलरी वाले बंपर पैकेज ऑफर करके Apple, OpenAI, Google DeepMind और Anthropic जैसे कंपनियों के टॉप अधिकारियों को लुभाना शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के साथ कंपनी मेटा के AI प्रोजेक्ट को एक साथ लाना चाहती है और सुपरइंटेलिजेंस लेब को आगे लेकर जाना चाहती है, जिसमें कंपनी के आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) से बड़े लक्ष्य हैं। अब मेटा ने सिलिकॉन वैली में एआई टैलेंट हासिल करने के लिए युद्ध छेड़ दिया है।

मेटा की टैलेंट खोज एआई की दुनिया में एक बड़ा बदलाव का संकेत है। जकरबर्ग AI सुपरटीम बनाने में अरबों डॉलर निवेश कर रहे हैं तो OpenAI, Google और Anthropic जैसी कंपनियों में टैलेंट को बनाए पर ज्यादा जोर देना होगा। यह देखना होगा कि Meta की सुपरइंटेलिजेंस लैब अपने अपने लक्ष्यों तक पहुंचती है या नहीं, लेकिन टैलेंट खोजने का नया युद्ध अब शुरू हो चुका है।


1600 करोड़ रुपये का पैकेज रुमिंग पैंग को ऑफर


मेटा ने Apple के रुमिंग पैंग को कथित तौर पर $200 मिलियन (1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा) का ऐतिहासिक सैलरी पैकेज देकर शामिल किया है। इसी प्रकार OpenAI के त्रपित बंसल को $100 मिलियन (लगभग 800 करोड़ रुपये) का पैकेज ऑफर किया गया। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इन पैकेजों में बेसिक सैलरी, बड़े साइनिंग बोनस और परफॉर्मेंस बेस्ड नियमों और एक्सटेंडेड वेस्टिंग शेड्यूल के साथ बड़ी इक्विटी हिस्सेदारी शामिल हैं, जिससे अधिकारी लंबे समय तक जुड़े रहें। इन डील के साथ मेटा की AI सैलरी दुनिया में सबसे अधिक में से एक हो गई है जो कि ग्लोबल बैंकों के कई सीईओ के सैलरी पैकेज से भी अधिक है।


Meta की सुपरइंटेलिजेंस टीम में कौन-कौन है शामिल


Meta की सुपरइंटेलिजेंस लेब OpenAI, Google DeepMind और Anthropic को AI में टक्कर देना चाहती है। अब जकरबर्ग ने साफ कर दिया है कि कंपनी की प्राथमिकता AI है और उसके लिए कंपनी दुनिया से तेज दिमागों को शामिल कर रही है।
  • एलेक्जेंडर वांग: स्केल एआई के पूर्व सीईओ, अब मेटा के चीफ AI ऑफिसर
  • नैट फ्राइडमैन: GitHub के पूर्व सीईओ और वेंचर कैपिटलिस्ट, MSL के सह-प्रमुख
  • डैनियल ग्रॉस: सेफ सुपरइंटेलिजेंस के पूर्व सीईओ, AI प्रोडक्ट डिपार्टमेट हेड बने
  • रूमिंग पैंग: Apple की फाउंडेशन मॉडल टीम के पूर्व हेड
  • त्रपित बंसल: OpenAI के ओ-सीरीज रीजनिंग मॉडल में अहम योगदान दिया
  • शुचाओ बी: यूट्यूब शॉर्ट्स के को-फाउंडर, पहले OpenAI और गूगल ऐड्स में भी भूमिका निभाई
  • हुइवेन चांग: GPT-4o के को-क्रिएटर, पहले गूगल वैज्ञानिक भी रहे
  • जी लिन: OpenAI के ऑपरेटर रीजनिंग स्टैक पर काम किया।
  • जोएल पोबार: पूर्व एंथ्रोपिक इंजीनियर और पूर्व मेटा एक्सपर्ट
  • जैक रे: Google DeepMind में जेमिनी 2.5 के लिए रीजनिंग टीम लीड
  • होंगयु रेन: GPT-4o और अन्य ओ-सीरीज मॉडल के को-डेवलपर
  • जोहान शाल्कविक: पूर्व Google फेलो, Meta में वॉयस AI लीड के तौर पर शामिल
  • पेई सन: Gemini के पोस्ट ट्रेनिंग टीम तैयार की और पहले Waymo में भी काम किया
  • जियाहुई यू: GPT-4.1, o3 और o4-mini के लिए OpenAI में पूर्व इंजीनियर
  • शेंगजिया झाओ: OpenAI में ChatGPT और GPT-4 के को-क्रिएटर

Meta ने ड्रीम प्रोजेक्ट सुपरइंटेलिजेंस लेब के लिए क्या कदम उठाए हैं?

Meta ने सुपरइंटेलिजेंस लेब के लिए Apple, OpenAI, Google DeepMind और Anthropic जैसे कंपनियों के टॉप अधिकारियों को लुभाना शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के साथ कंपनी मेटा के AI प्रोजेक्ट को एक साथ लाना चाहती है जिसमें कंपनी के आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) से बड़े लक्ष्य हैं।

Meta ने किसे 1600 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है?

मेटा ने Apple के रुमिंग पैंग को कथित तौर पर $200 मिलियन (1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा) का ऐतिहासिक सैलरी पैकेज देकर शामिल किया है।

Meta ने किसे 800 करोड़ रुपये का पैकेज किया है?

Meta ने OpenAI के त्रपित बंसल को $100 मिलियन (लगभग 800 करोड़ रुपये) का पैकेज ऑफर किया गया है।

Meta की सुपरइंटेलिजेंस टीम में कौन-कौन शामिल है?

Meta की सुपरइंटेलिजेंस टीम में एलेक्जेंडर वांग, नैट फ्राइडमैन, डैनियल ग्रॉस, रूमिंग पैंग, त्रपित बंसल, शुचाओ बी, हुइवेन चांग, जी लिन, जोएल पोबार, जैक रे, होंगयु रेन, जोहान शाल्कविक, पेई सन, जियाहुई यू और शेंगजिया झाओ शामिल हुए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »