• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter को टक्कर देने आया Threads, पहले 2 घंटे में 20 लाख और फिर 4 घंटे में 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड!

Twitter को टक्कर देने आया Threads, पहले 2 घंटे में 20 लाख और फिर 4 घंटे में 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड!

Threads ऐप Facebook और Instagram की पेरेंट Meta की ओर से लॉन्च किया गया ऐसा प्लेटफॉर्म है जो Twitter को टक्कर देने के लिए उतारा गया है।

Twitter को टक्कर देने आया Threads, पहले 2 घंटे में 20 लाख और फिर 4 घंटे में 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड!

Photo Credit: Threads

Threads App को Android और iOS, दोनों ही प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Threads App मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कल लॉन्च कर दिया।
  • ऐप 100 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध करवाया गया है
  • इसे Android और iOS, दोनों ही प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है
विज्ञापन
Threads ऐप Facebook और Instagram की पेरेंट Meta की ओर से लॉन्च किया गया ऐसा प्लेटफॉर्म है जो Twitter को टक्कर देने के लिए उतारा गया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लॉन्च होते ही इसके 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड सिर्फ 4 घंटे में ही हो गए थे। ऐसे में ऐप अपना दम दिखा रहा है और इसके डाउनलोड्स की तेजी से बढ़ती संख्या बता रही है कि वाकई में ही एलन मस्क के ट्विटर को Threads से कड़ी टक्कर मिल सकती है। थ्रेड्स डाउनलोड कैसे करें (How to download Threads), उसका तरीका हम आपको बताएंगे। लेकिन उससे पहले जान लें कि आखिर थ्रेड्स में है क्या, और ये कैसे काम करेगा। यह Twitter को कैसे टक्कर देने वाला है, ऐप के बारे में पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं। 
 

What is Threads?

Threads App मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कल लॉन्च कर दिया। ऐप 100 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध करवाया गया है जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। थ्रेड्स (Threads) एक स्टैंडअलोन ऐप है लेकिन इसमें Instagram की मदद से भी लॉगइन किया जा सकता है। इसमें यूजर अपने अकाउंट से ट्विटर की तरह ही ट्वीट कर पाएगा। ऐप को लॉन्च करने के बाद मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि थ्रेड्स एक खुला और फ्रेंडली पब्लिक स्पेस है जिसमें लोग आपस में बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम की खूबियों को लिये यह एक नया अनुभव देने वाला प्लेटफॉर्म है। 
 

Threads देगा Twitter को टक्कर?

Meta का नया ऐप Threads क्या वाकई में एलन मस्क के Twitter को पछाड़ देगा? दरअसल इस मामले में जानकारों की राय बंटी हुई है। कुछ एक्सपर्ट्स कह रहे हैं, चूंकि यह Instagram से जुड़ा है, इसलिए इसके पास पहले से बना बनाया यूजर बेस होगा, जो कि ऐप के लिए बड़ा फायदा देने वाला है। वहीं, अन्य जानकारों का कहना है कि Twitter ऐप न्यूज बेस्ड है, जबकि Instagram एक विजुअल कंटेंट ऐप है, इसलिए इसका ट्विटर की जगह ले पाना मुश्किल है। NDTV के अनुसार, Meta के Threads को Twitter के यूजर बेस को पछाड़ने के लिए Instagram से बस एक चौथाई यूजर्स ही चाहिएं। 

इस बारे में मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि Twitter को पीछे छोड़ने में इसे थोड़ा वक्त लग सकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक बातचीत करने के लिए 1 अरब यूजर्स वाली एक ऐप की जरूरत थी। Twitter भी इसे कर सकता था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया, इसलिए Meta ने ये कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद इंस्टाग्राम के बेस्ट फीचर्स को इस्तेमाल करते हुए एक नया अनुभव देने वाला ऐप बनाना था जहां पर लोग मैसेज लिख सकेंगे, अपने विचार साझा कर सकेंगे, और उनके दिमाग में क्या चल रहा है, इस बारे में प्लेटफॉर्म पर चर्चा कर सकेंगे। इस मौके पर मार्क जुकरबर्ग ने 11 साल बाद एक ट्वीट भी किया- 

कुल मिलाकर Meta की ओर से लॉन्च किया गया Threads ऐप एक फ्रेंडली प्लेस के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है जहां पर यूजर्स अपने मन के विचारों को बेझिझक बयां कर सकेंगे। 
 

How to download Threads

Threads App डाउनलोड करना बहुत आसान है, और इसे Android और iOS, दोनों ही प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है जैसा कि हम अन्य ऐप्स को करते हैं। एंड्रॉयड पर थ्रेड्स कैसे डाउनलोड करें (how to download threads on Android) इसका तरीका हम आपको यहां स्टेप बाय स्टेप गाइड की मदद से बता रहे हैं- 
  1. Threads Download के लिए आप सबसे पहले PlayStore पर जाएं और वहां से Threads App को डाउनलोड कर लें। 
  2. डाउनलोड होने के बाद यह इंस्टॉल होगा और फिर इसे ओपन करें। 
  3. आप इसे इंस्टाग्राम के माध्यम से लॉगइन कर सकते हैं। 
  4. लॉगइन के बाद आप इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो, बायो डिटेल्स यहां भी कॉपी कर सकते हैं। या फिर अलग से अपडेट कर सकते हैं। इसमें आपको इंस्टाग्राम यूजर्स को भी फॉलो करने का विकल्प मिल जाता है। 
एक बार ऐप में प्रोफाइल सेट करने के बाद आप Twitter की तरह ही यहां भी ट्वीट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  9. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  10. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »