मार्क जुकरबर्ग की गलती पर Meta ने मांगी माफी, भारत को लेकर कही थी झूठी बात

Facebook के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने भारत को लेकर जो टिप्पणी की थी, उसके लिए फेसबुक की पैरंट कंपनी 'मेटा' (Meta) ने माफी मांग ली है।

मार्क जुकरबर्ग की गलती पर Meta ने मांगी माफी, भारत को लेकर कही थी झूठी बात

मेटा के सीईओ ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों में चुनाव हुए और कई सरकार हारी हैं।

ख़ास बातें
  • मार्क जुकरबर्ग के कमेंट पर मेटा ने माफी मांगी
  • भारत को लेकर कही थी झूठी बात
  • चुनावों में जीत-हार पर की थी टिप्‍पणी
विज्ञापन
Facebook के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने भारत को लेकर जो टिप्पणी की थी, उसके लिए फेसबुक की पैरंट कंपनी  'मेटा' (Meta) ने माफी मांग ली है। आईटी और कम्युनिकेशन मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। निशिकांत दुबे ने मंगलवार को कहा था कि संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी स्थाई समिति ने इस मामले में मेटा को तलब करेगी।

निशिकांत दुबे ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय संसद व सरकार को 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद हासिल है। मेटा (मेटा इंडिया) के अधिकारी ने आखिर अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी है। यह जीत भारत के आम नागरिकों की है। नरेंद्र मोदी को जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बना कर दुनिया के सामने देश के सबसे मजबूत नेतृत्व से परिचय करवाया है। अब इस मुद्दे पर हमारे समिति का दायित्व खत्म होता है। अन्य विषयों पर हम इन सोशल प्लेटफॉर्म को भविष्य में बुलाएंगे।
 

क्‍या है पूरा मामला 

हाल ही में फेसबुक के फाउंडर और मेटा के सीईओ जुकरबर्ग ने 'जो रोगन पॉडकास्ट' में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने भारत के चुनावों पर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। मेटा के सीईओ ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों में चुनाव हुए और कई सरकार हारी हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। उन्होंने कहा था कि ये हार दिखाती है कि महामारी के बाद लोगों का भरोसा कम हुआ है।

जाहिर है कि भारत की लेकर जुकरबर्ग की ये टिप्पणी गलत है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने भारत में 2024 लोकसभा चुनाव चुनाव जीता और लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। जुकरबर्ग की टिप्‍पणी से भारत में काफी विवाद हुआ था और सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेटा इंडिया के अधिकारी को तलब किया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »