• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • मार्क जुकरबर्ग का बड़ा ऐलान, बढ़ जाएंगी WhatsApp ग्रुप्स के एडमिन्स की ताकतें

मार्क जुकरबर्ग का बड़ा ऐलान, बढ़ जाएंगी WhatsApp ग्रुप्स के एडमिन्स की ताकतें

Whatsapp के नए अपडेट्स के साथ एडमिन्स को उनके ग्रुप्स पर प्राइवेसी के मामले में ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।

मार्क जुकरबर्ग का बड़ा ऐलान, बढ़ जाएंगी WhatsApp ग्रुप्स के एडमिन्स की ताकतें

WhatsApp ग्रुप्स में नए अपडेट से बेहतर प्राइवेसी मिलेगी।

ख़ास बातें
  • मार्क जुकरबर्ग ने WhatsApp ग्रुप्स के लिए दो नए अपडेट की घोषणा की है।
  • वॉट्सऐप एडमिन तय करेगा कि कौन ग्रुप में शामिल होगा।
  • WhatsApp ग्रुप्स में कॉमन यूजर को आसानी से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
फेसबुक (Facebook) के को-फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने वॉट्सऐप (WhatsApp) ग्रुप्स के लिए दो नए अपडेट की घोषणा की है। नए अपडेट्स के साथ एडमिन्स को उनके ग्रुप्स पर प्राइवेसी के मामले में ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। ये बदलाव बीते कुछ महीनों में किए गए अपडेट के बाद आए हैं। इसमें WhatsApp ग्रुप्स को बड़ा बनाना शामिल है। साथ ही साथ एडमिन अपने द्वारा मैनेज किए जाने वाले ग्रुप्स में भेजे गए मैसेज को भी हटा सकते हैं।

Meta के स्टेटमेंट के मुताबिक, "ग्रुप्स, वॉट्सऐप का जरूरी हिस्सा हैं और हम ग्रुप्स का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए लोगों को और टूल देने को तैयार हैं। आज हम कुछ नए बदलावों को लागू करने के लिए खुश हैं, जिन्हें हमने एडमिन्स के लिए मैनेजेबल बनाने और आसानी से नेविगेट करने के लिए तैयार किया है।"
 

नए अपडेट से होने वाले बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं:


एडमिन तय करेगा कि कौन ग्रुप में शामिल होगा: इससे एडमिन को यह तय करने में मदद मिलेगी कि कोई व्यक्ति किसी ग्रुप में शामिल हो सकता है या नहीं। इस टूल से उन ग्रुप्स को फायदा होगा, जहां लोग अजीबोगरीब (अपशब्द या निजी बातचीत) बातें करते हैं। ऐसे में यह एडमिन के लिए बहुत जरूरी हो जाता है कि कौन सा मेंबर ग्रुप के अंदर हो सकता है और कौन बाहर हो सकता है।

ग्रुप्स में कॉमन यूजर को आसानी से देखना: कम्युनिटिज में विस्तार और ग्रुप के बड़े होने की वजह से वॉट्सऐप यह जानना आसान बनाना चाहता है कि कौन से यूजर्स किसी ग्रुप्स में कॉमन हैं। अगर आप किसी का नाम जानकर यह देखना चाहते हैं कि वह आपके साथ किसी और ग्रुप में है या नहीं तो अब यह आसान होने वाला है। अब अपने कॉमन ग्रुप्स के मेंबर को देखने के लिए किसी कॉन्टैक्ट का नाम आसानी से सर्च कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »