Ltpo

Ltpo - ख़बरें

  • OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) LTPO ProXDR AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। OnePlus 13s की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
    Apple का Surprise and Shine लॉन्च इवेंट आज रात 10.30 बजे से आयोजित हो रहा है, जिसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra जैसा कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन दस्तक दे सकता है। इसके अलावा कंपनी वियरेबल में Apple Watch Series 12, Watch Ultra 4 लेकर आ सकती है। वहीं Apple आज के लॉन्च इवेंट में AirPods 5 की घोषणा भी कर सकता है।
  • Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
    Huawei ने अपनी नई स्मार्टवॉच Huawei Watch 6 और Watch 6 Pro को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। Huawei Watch 6 42mm की कीमत 2,799 yuan (लगभग ₹39,385) है। यह फ्रॉस्ट व्हाइट, डॉन गोल्ड और फैंटम ब्लैक में आती है। वहीं Huawei Watch 6 46mm की कीमत 2,899 yuan (लगभग ₹40,795) स्काई ब्लू और फिरमामेंट ब्लैक में खरीदी जा सकती है।
  • Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
    फ्लिपकार्ट पर Motorola Signature पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Signature का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹59,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹5,375 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹54,624 हो जाएगी। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
  • Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Fairphone (Gen. 6+) बाजार में पेश हो गया है। Fairphone (Gen. 6+) की कीमत यूएस में USD 649 (लगभग ₹62,135) है। यह पूरी तरह से अनलॉक है और AT&T और T-Mobile नेटवर्क का सपोर्ट करता है। यह बिक्री के लिए Fairphone.com और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। यह फोन कोबाल्ट ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन और होराइजन ब्लैक कलर्स में आता है। कंपनी इस फोन के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।
  • Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टवॉच में इसके पिछले वर्जन की तरह राउंडेड डिजाइन को बरकरार रखा गया है। हालांकि, इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के लिहाज से कई अपग्रेड किए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में डोम्ड Actua 360 AMOLED LTPO डिस्प्ले 60 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 320 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है।
  • 50MP कैमरा वाला Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Vivo X300 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹84,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए वीवो की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और रिटेल पार्टनर के जरिए उपलब्ध है। बैंक ऑफर में एसबीआईस एचडीएफसी और एक्सिस कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं यह फोन 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ मिल सकता है।
  • ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
    Flipkart Freedom Sale में OnePlus 13 पर डिस्काउंट मिल रहा है। OnePlus 13 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹61,990 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹3575 का डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹58,415 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर ₹55,200 की बचत हो सकती है।
  • Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
    Amazon Great Freedom Sale में OnePlus 13s पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। 13s का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹51,999 में लिस्टेड है, जबकि यह स्मार्टफोन बीते साल जून में ₹54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। वहीं बैंक ऑफर के मामले में कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹2000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी।
  • Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
    Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.37 इंच फ्लैट LTPO डिस्प्ले 1.5 K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। ऐसा बताया गया है कि इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग सैम्पल की BOE OLED पैनल के साथ टेस्टिंग की जा रही है। Vivo X500 Pro में LIPO डिस्प्ले पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे चारों साइड पर नैरो बेजेल्स मिल सकेंगे।
  • Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में LTPO फ्लैट डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
  • 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
    Vivo X300 Pro कंपनी का वह फ्लैगशिप फोन है जो अपने कैमरा के लिए सैकड़ों सुर्खियां बटौर चुका है। इसके अलावा फोन कई धांसू हार्डवेयर फीचर्स के साथ आता है। Vivo X300 Pro के लिए डिस्काउंटेड प्राइस ऑफर मिल रहा है जिससे फोन 10 हजार तक सस्ते में पाने का मौका है।
  • 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90s Pro, Pura 90s Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
    Huawei Pura 90s Pro और Pura 90s Pro Max ने ग्लोबल स्तर पर दस्तक दे दी है। Huawei Pura 90s Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 3,699 (लगभग 87,200), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 3,999 (लगभग 94,200) है। वहीं Pura 90s Pro Max के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 4,899 (लगभग 1,15,400) है।
  • Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
    Oppo Find X10 Pro Max की कैमरा यूनिट में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 200 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।
  • ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
    Amazon Prime Day Sale में OnePlus 13s पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 13s का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹49,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। यह स्मार्टफोन बीते साल जून में ₹54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब करीब ₹5,000 सस्ता मिल रहा है।

Ltpo - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »