Xiaomi 17 Ultra के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,499 यूरो (लगभग 1,59,600 रुपये) का हो सकता है। यह चीन में इस स्मार्टफोन के समान वेरिएंट से ज्यादा है
इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में Xiaomi 17 Ultra को चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन का डिजाइन इसके चाइनीज मॉडल के समान हो सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट की एक इमेज को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले और थिन बेजेल्स हैं। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। Xiaomi 17 Ultra को इस महीने भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के चाइनीज मॉडल में 6,800 mAh की बैटरी है। Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां अक्सर इंटरनेशनल मार्केट में अपने स्मार्टफोन्स को कम कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ लॉन्च करती है।
Xiaomi 17 Ultra के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,499 यूरो (लगभग 1,59,600 रुपये) का हो सकता है। यह चीन में इस स्मार्टफोन के समान वेरिएंट से ज्यादा है। इस स्मार्टफोन के चाइनीज मॉडल में में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। Xiaomi 17 Ultra में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है।
इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल और Xiaomi 17 Ultra की लिस्टिंग हुई है। इससे भारत में इन स्मार्टफोन्स के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन