• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO 15 Ultra Launched: 144fps गेमिंग, कूलिंग फैन और 7400mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च, जानें कीमत

iQOO 15 Ultra Launched: 144fps गेमिंग, कूलिंग फैन और 7400mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च, जानें कीमत

iQOO 15 Ultra को चीन में लॉन्च किया गया है। फोन में 2K 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7400mAh बैटरी दी गई है।

iQOO 15 Ultra Launched: 144fps गेमिंग, कूलिंग फैन और 7400mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: iQOO

iQOO 15 Ultra में 2K 144Hz LTPO OLED डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • iQOO 15 Ultra में 2K 144Hz LTPO OLED डिस्प्ले
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ हाई परफॉर्मेंस
  • 7400mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन

iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। iQOO 15 Ultra में 6.85 इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला 144Hz LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो हाई ब्राइटनेस और फास्ट टच रिस्पॉन्स सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है और इसमें 7400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है।

iQOO 15 Ultra को चीन में कई स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,699 युआन (लगभग 74,300 रुपये) रखी गई है। 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 5,999 युआन (लगभग 78,200 रुपये) है। वहीं 16GB + 1TB वेरिएंट 6,999 युआन (लगभग 91,200 रुपये) में आता है। फोन का टॉप वेरिएंट 24GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ 7,699 युआन (लगभग 1,00,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 10 फरवरी से शुरू होगी। फोन के कलर ऑप्शन यूनिक नामों के साथ आते हैं, जिनमें 2077 (Black) और 2049 (Silver) शामिल हैं।


iQOO के मुताबिक, इस फोन का डिस्प्ले Samsung M14 ल्यूमिनस मटीरियल पर आधारित है और इसमें 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग के साथ 3200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। ब्राइटनेस HBM मोड में 2600 निट्स और पीक लेवल पर 8000 निट्स तक जाती है। कंपनी का दावा है कि इसमें Eye Protection 2.0 फीचर दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और स्क्रीन यूज में आंखों पर कम असर पड़ेगा।

परफॉर्मेंस की बात करें तो iQOO 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Qualcomm के साथ मिलकर ऑप्टिमाइज किया गया है। कंपनी के मुताबिक, फोन ने AnTuTu 11 पर 4.51 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। इसके साथ Q3 गेमिंग चिप दी गई है, जो 2K रिजॉल्यूशन पर 144fps गेमिंग सपोर्ट करती है। फोन में 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

गेमिंग के लिए फोन में एक्टिव कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें Ice Dome कूलिंग फैन, 8000mm² का बड़ा VC कूलिंग प्लेट और डुअल लेयर ग्रेफाइट शीट शामिल है। iQOO का कहना है कि यह सिस्टम लंबे गेमिंग सेशन में फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके अलावा फोन में गेमिंग शोल्डर बटन, हाई-सेंसिटिव जायरोस्कोप और फास्ट टच रिस्पॉन्स जैसी फीचर्स दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO 15 Ultra में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें AI बेस्ड कैमरा फीचर्स और सिनेमैटिक इमेज प्रोसेसिंग सपोर्ट शामिल है।

iQOO 15 Ultra में 7400mAh की सिंगल-सेल बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह PPS और PD चार्जिंग स्टैंडर्ड के साथ भी काम करता है। ऑडियो के लिए फोन में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा फोन में एडवांस वाइब्रेशन मोटर और कस्टमाइजेबल नोटिफिकेशन लाइटिंग फीचर भी मिलता है।

iQOO 15 Ultra में इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C 3.2 Gen1 पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा फोन में मल्टी-बैंड GPS सपोर्ट दिया गया है, जिसमें Beidou, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे सिस्टम शामिल हैं। फोन का साइज 163.65×76.80×8.7mm और वजन करीब 227 ग्राम बताया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  2. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  3. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  4. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  5. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  6. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  8. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  9. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  10. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »