iQOO 15 Ultra में Samsung का 6.85 इंच 2K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है
Photo Credit: iQOO
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। iQOO 15 Ultra में गेमिंग के लिए एक्टिव कूलिंग फैन कुछ अलग फीचर्स हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में लॉन्च किए गए iQOO 15 के साथ इस सीरीज में शामिल होगा। आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का टेलाफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल से पहले लॉन्च किया जाएगा। इस फेस्टिवल की शुरुआत 17 फरवरी को होगी। iQOO 15 Ultra के पोस्टर में इस स्मार्टफोन के निचले हिस्से में एक्टिव कूलिंग फैन दिख रहा है जिससे ज्यादा गेमिंग के दौरान भी इसमें हीट की समस्या नहीं होगी। इसे परफॉर्मेंस पर फोकस वाला स्मार्टफोन बताया गया है। इसे गेमिंग के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट और टच रिस्पॉन्स पर फोकस किया गया है। इसमें हीट डिसिपेशन सिस्टम भी दिया जाएगा। यह गेमिंग सेगमेंट में मौजूद स्मार्टफोन्स को भी टक्कर दे सकता है।
iQOO 15 Ultra में Samsung का 6.85 इंच 2K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo के इस सब-ब्रांड की इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में भी समान चिपसेट था। iQOO 15 Ultra में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
हाल ही में iQOO Z11 Turbo को चीन में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। iQOO Z11 Turbo में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 7,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश