Motorola Signature का भारत में प्राइस हुआ लीक, इस सप्ताह होगा लॉन्च

Motorola Signature की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा

Motorola Signature का भारत में प्राइस हुआ लीक, इस सप्ताह होगा लॉन्च

Photo Credit: Motorola

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • Motorola Signature में 5,200 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी होगी
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • Motorola Signature में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Motorola Signature में 5,200 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Motorola Signature के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इससे इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स की जानकारी मिली है। 

भारत में Motorola Signature को 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Sanju Choudhary ने इस स्मार्टफोन के प्राइसेज को लीक किया है। इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का 69,999 रुपये का हो सकता है। इस स्मार्टफोन को Pantone Carbon और Pantone Martini Olive कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Motorola Signature की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को CES में पेश किया गया था। Motorola Signature में 6.8 इंच Super HD (1,264 x 2,780 पिक्सल्स) LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। Motorola Signature में Dolby Vision और Dolby Atmos के लिए भी सपोर्ट होगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 6.99 mm और भार लगभग 186 ग्राम का होगा। 

देश में हाल ही में Motorola Edge 70 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,712 x 1220 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें एल्युमीनियम का फ्रेम दिया गया है। Motorola Edge 70 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा 60 fps पर 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 68 W और 15 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी दिए गए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »