Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुआ 13 हजार से भी ज्यादा सस्ता, ऐसे खरीदें

Google Pixel 10 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जनवरी, 2026 में खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुआ 13 हजार से भी ज्यादा सस्ता, ऐसे खरीदें

Photo Credit: Google

Google Pixel 10 Pro में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 10 Pro में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO डिस्प्ले है।
  • Google Pixel 10 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Google Pixel 10 Pro में टेंसर जी5 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Google ने बीते साल Google Pixel 10 Pro लॉन्च किया था। अगर आप गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जनवरी, 2026 में खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां Pixel 10 Pro पर अमेजन पर धांसू डील मिल रही है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से लाभ प्रदान कर रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में भी काफी बचत हो सकती है। आइए Google Pixel 9 Pro पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 10 Pro Price & Offers 

Google Pixel 10 Pro का 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 98,345 रुपये में लिस्टेड है, जबकि बीते साल अगस्त में 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 96,845 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 43,450 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 13,154 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Google Pixel 10 Pro Specifications

Google Pixel 10 Pro में 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2856 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। यह फोन टेंसर जी5 प्रोसेसर के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो Pixel 10 Pro की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 207 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 10 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5x जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ई-सिम, 5जी, 4जी, जीपीएस, वाई-फाई, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, गूगल कास्ट, ब्लूटूथ 6 और जीएनएसएस शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »