Lab

Lab - ख़बरें

  • Samsung फोन में छुपी है ये गजब सेटिंग, एक टैप पर फास्ट होगी इंटरनेट स्पीड!
    Samsung स्मार्टफोन में Intelligent Wi-Fi नाम का फीचर मिलता है, जो इंटरनेट कनेक्शन को ऑटोमैटिकली मैनेज करता है। इस फीचर की मदद से फोन स्लो WiFi को पहचानकर खुद मोबाइल डेटा या बेहतर WiFi नेटवर्क पर स्विच कर सकता है। यूजर्स Settings में जाकर इसे आसानी से ऑन कर सकते हैं। इसके अलावा Connectivity Labs जैसे एडवांस ऑप्शन्स भी मिलते हैं, जिनसे नेटवर्क क्वालिटी और स्पीड को और बेहतर किया जा सकता है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काम का है जो बार-बार इंटरनेट स्लो होने की समस्या से परेशान रहते हैं।
  • मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
    Meta एक फोटोरियलिस्टिक AI-पावर्ड डिजिटल CEO पर काम कर रही है, जिसे Mark Zuckerberg के आधार पर तैयार किया जा रहा है। यह AI कर्मचारियों से बातचीत कर सकेगा और इंटरनल कामकाज में मदद करेगा। यह प्रोजेक्ट कंपनी की AI-फर्स्ट रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत Meta ऑटोमेशन और AI सिस्टम्स को तेजी से बढ़ा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश भी कर रही है।
  • Layoffs 2026: Meta ने कर्मचारियों को फिर दिया झटका, अब 200 नौकरियां खतरे में!
    Meta एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सिलिकॉन वैली में करीब 200 कर्मचारियों को निकाल सकती है, जिसमें Burlingame और Sunnyvale के ऑफिस शामिल हैं। यह कटौती मई के आखिर में लागू हो सकती है। इससे पहले भी Meta Reality Labs और अन्य टीमों में छंटनी कर चुकी है। दूसरी तरफ, कंपनी AI पर फोकस बढ़ा रही है और इस साल भारी निवेश करने की योजना बना रही है। CEO Mark Zuckerberg के अनुसार, कंपनी कम टीम साइज के साथ AI टूल्स के जरिए एफिशिएंसी बढ़ाना चाहती है।
  • ChatGPT मेकर OpenAI ने टाटा ग्रुप से हाथ मिलाया, भारत में बनेगा AI डेटा सेंटर
    भारत में AI डेटा सेंटर बनाने के लिए इस अमेरिकी कंपनी ने Tata Group के साथ पार्टनरशिप की है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के HyperVault डेटा सेंटर बिजनेस की पहली कस्टमर OpenAI है। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर मेकर TCS ने AI से जुड़े सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट के लिए OpenAI के Codex का इस्तेमाल करने की तैयारी की है।
  • Layoffs 2026: Meta का यू-टर्न! बंद किया मेटावर्स, 1 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
    Meta ने Reality Labs डिविजन में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। यह कटौती डिविजन की कुल वर्कफोर्स का करीब 10 प्रतिशत बताई जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला मेटावर्स से जुड़े निवेश को कम करने और AI-पावर्ड वियरेबल्स व मोबाइल इंटीग्रेशन जैसे नए फोकस एरिया में संसाधन शिफ्ट करने की रणनीति का हिस्सा है। Reality Labs को 2021 में लॉन्च किया गया था, लेकिन तब से यह यूनिट भारी नुकसान में रही है। ताजा कदम Meta की बदली हुई स्ट्रैटेजी की ओर इशारा करता है।
  • 1 साल में 25 हजार करोड़ की चोरी! 2025 में Crypto हैक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
    2025 क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे खराब साल साबित हुआ है। ब्लॉकचेन एनालिसिस फर्म्स Chainalysis और TRM Labs के मुताबिक, इस साल साइबर हैक्स और अटैक्स के जरिए करीब $2.7 बिलियन की क्रिप्टो चोरी हुई है। सबसे बड़ा मामला दुबई स्थित Bybit एक्सचेंज से जुड़ा रहा, जहां अकेले $1.4 बिलियन की डिजिटल एसेट्स चोरी की गईं। रिपोर्ट्स में उत्तर कोरिया से जुड़े हैकर ग्रुप्स को इन हमलों का मुख्य जिम्मेदार बताया गया है। लगातार बढ़ते ये आंकड़े क्रिप्टो सिक्योरिटी पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
  • OpenAI के सीईओ की इंसान का दिमाग पढ़ने की तैयारी, एलन मस्क को मिलेगी सीधी टक्कर
    OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन एक सीक्रेट स्टार्टअप Merge Labs पर काम कर रहे हैं जो कि बिना किसी सर्जरी के इंसानी दिमाग को कंप्यूटर से कनेक्ट करेगा। यह एक नॉन-इंवेसिव ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) तैयार कर रहा है जो साउंड वेव्स और मैग्नेटिक फील्ड का उपयोग करके इंसान के विचारों को समझने का काम करेगा। ऑल्टमैन के इस कदम से सीधा मुकाबला एलन मस्क के Neuralink से है।
  • Google Search में AI मोड भारत में हुआ शुरू, जानें कैसे करें उपयोग
    भारतीय यूजर्स के लिए अब Google ने सर्च में AI मोड को पेश कर दिया है। AI मोड अनुभव के लिए लैब्स में साइन अप की जरूरत नहीं है। आने वाले दिनों में यूजर्स को सर्च में और Google ऐप के सर्च बार में AI मोड के लिए एक नया टैब नजर आएगा जो कि अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। लैब्स लॉन्च के सभी फीचर्स उपलब्ध होंगे, जिससे यूजर्स टाइप कर पाएंगे, अपनी आवाज का उपयोग कर पाएंगे या लेंस से फोटो भी खींच पाएंगे।
  • AI एंप्लॉयी को Facebook के फाउंडर ने दी 1600 करोड़ की सैलरी!
    Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सुपरइंटेलिजेंस लेब के लिए दुनिया भर से तेज दिमागों वाली टीम तैयार कर रहे हैं। अब कंपनी ने 800 करोड़ रुपये से लेकर 1600 करोड़ रुपये सैलरी वाले बंपर पैकेज ऑफर करके एआई एक्सपर्ट शामिल किए हैं। इनके साथ कंपनी Apple, OpenAI, Google DeepMind और Anthropic को टक्कर देना चाहती है।
  • सावधान! ये 20 ऐप्स कहीं आपके फोन में तो नहीं? हटाया नहीं तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
    अगर आप भी मोबाइल ऐप से अपना क्रिप्टो वॉलेट मैनेज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Cyble Research & Intelligence Labs (CRIL) की नई रिपोर्ट में सामने आया है कि Google Play Store पर 20 से भी ज्यादा ऐसे फेक ऐप्स मौजूद थे, जो असली क्रिप्टो वॉलेट्स जैसे दिखते थे लेकिन असल में यूजर का डेटा और फंड चुराने के लिए डिजाइन किए गए थे। CRIL के मुताबिक, ये ऐप्स दिखने में SushiSwap, PancakeSwap और HyperLiquid जैसे पॉपुलर वॉलेट्स जैसे लगते हैं, लेकिन इनमें ऐसे कोड शामिल थे जो यूजर्स का 12 शब्दों वाला रिकवरी फ्रेज (seed phrase) चोरी कर लेते थे।
  • भारतीय स्टार्टअप की बड़ी उपलब्धि! अब लैपटॉप पर भी चलेगा Llama 2 जैसा भारी-भरकम AI मॉडल
    AI की दुनिया में जहां हर कोई NVIDIA जैसे भारी-भरकम GPUs पर निर्भर है, वहीं एक भारतीय स्टार्टअप Ziroh Labs ने कुछ अलग ही रास्ता चुना है। कंपनी ने Kompact AI नाम की एक टेक्नोलॉजी डेवलप की है, जो बड़े-बड़े AI मॉडल्स को सिर्फ CPU पर चलाने में सक्षम है, यानी अब हाई-एंड ग्राफिक्स कार्ड की जरूरत नहीं।
  • Windows के बाद अब Mac यूजर्स पर फिशिंग अटैक! ऐसे फंसाया जा रहा है जाल में
    LayerX Labs ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शुरुआत में, यह फिशिंग अटैक समझौता की गई वेबसाइटों पर नकली सिक्योरिटी अलर्ट्स दिखाता था, जिसमें दावा किया जाता था कि यूजर का कंप्यूटर 'कॉम्प्रोमाइज' और 'लॉक' हो गया है। अटैकर्स यूजर्स को उनके Windows यूजनेम और पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहते थे, जबकि गलत कोड वेबपेज को फ्रीज कर देता था, जिससे कंप्यूटर लॉक होने का भ्रम होता था। ये फिशिंग पेज Microsoft के Windows.net प्लेटफॉर्म पर होस्ट किए गए थे, जिससे ये वैध लगते थे और पारंपरिक सिक्योरिटी सॉल्यूशन से बच निकलते थे।​
  • पेनड्राइव जो नहीं हो सकती हैक! सेना के लिए इस कंपनी ने की तैयार
    भारतीय आर्मी को जल्द ही एक ऐसा स्टोरेज डिवाइस उपलब्ध करवाया जाएगा जिसे कोई हैक नहीं कर सकेगा। पुणे की कंपनी फोर्टी-टू लैब्स ने इस स्टोरेज डिवाइस को तैयार किया है। यह पेन ड्राइव जैसा दिखता है और साइज में भी कॉम्पेक्ट है। यह एक पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी स्टोरेज डिवाइस है। सेना की ओर से इस डिवाइस के लिए कंपनी को ऑर्डर भी दिए जा चुके हैं।
  • OnePlus करेगी बड़ा धमाका, 8000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी!
    OnePlus जल्द ही मार्केट में बड़ा धमाका कर सकती है। लेटेस्ट लीक की मानें तो कंपनी 8000mAh बैटरी वाला फोन मार्केट में पेश करने की तैयारी में है। लीक में कहा गया है कि OnePlus बैटरी के मामले में बड़ा सरप्राइज दे सकती है। यह सब सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीकी की मदद से संभव हो रहा है। बैटरी कैपिसिटी में यह बढ़ोत्तरी बैटरी में सिलिकॉन कंटेंट ज्यादा आने से देखी जा रही है।
  • Instagram Latest Feature: अब स्टोरी पर दिखाई देंगे सबके कमेंट, फीचर को बंद करने का भी है ऑप्शन
    Instagram ने Stories के लिए एक नया कमेंट फीचर जारी किया जा रहा है, जिसमें यूजर्स द्वारा किसी की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर किए गए कमेंट को अन्य यूजर्स देख सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को यह चुनने का मौका भी दिया जा रहा है कि वे अपनी स्टोरीज पर कमेंट्स को पब्लिक करना चाहते हैं या नहीं। फीचर को Instagram Creator Lab के तहत पेश किया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »