2025 में क्रिप्टो इंडस्ट्री को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। ब्लॉकचेन मॉनिटरिंग फर्म्स के मुताबिक, इस साल साइबर अपराधियों ने रिकॉर्ड $2.7 बिलियन की क्रिप्टोकरेंसी चुरा ली।
Photo Credit: Unsplash
2025 में क्रिप्टोकरेंसी सेक्टर एक बार फिर बड़े साइबर हमलों का गवाह बना। ब्लॉकचेन मॉनिटरिंग फर्म्स के मुताबिक, इस साल साइबर क्रिमिनल्स ने करीब $2.7 बिलियन (लगभग 24,250 करोड़ रुपये) की क्रिप्टोकरेंसी चुरा ली, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है। एक्सचेंज्स से लेकर DeFi प्रोजेक्ट्स तक, पूरे साल दर्जनों बड़े हैक्स सामने आए, जिसने क्रिप्टो सिक्योरिटी को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।
Chainalysis और TRM Labs जैसी कंपनियों के डेटा के मुताबिक, 2025 में कुल चोरी गई क्रिप्टो की वैल्यू $2.7 बिलियन तक पहुंच गई। इसके अलावा, Chainalysis ने यह भी बताया कि इंडिविजुअल वॉलेट्स से अलग से करीब $7 लाख (करीब 6.30 करोड़ रुपये) की क्रिप्टो चोरी हुई है। Web3 सिक्योरिटी फर्म De.Fi, जो REKT डेटाबेस चलाती है, उसने भी इसी तरह का अनुमान लगाया है।
साल का सबसे बड़ा मामला दुबई स्थित क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit से जुड़ा रहा, जहां करीब $1.4 बिलियन (करीब 12,580 करोड़ रुपये) की डिजिटल एसेट्स चोरी हुईं। ब्लॉकचेन एनालिसिस कंपनियों और FBI ने इस हमले के पीछे उत्तर कोरिया से जुड़े सरकारी हैकर्स का हाथ बताया। यह न सिर्फ क्रिप्टो इंडस्ट्री का सबसे बड़ा हैक है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े फाइनेंशियल हाइस्ट्स में भी इसकी गिनती की जा रही है।
इस साल उत्तर कोरिया से जुड़े हैकर ग्रुप्स सबसे ज्यादा एक्टिव और सफल रहे। Chainalysis और Elliptic के मुताबिक, 2025 में अकेले इन ग्रुप्स ने $2 बिलियन से ज्यादा की क्रिप्टो चोरी की। रिपोर्ट्स का दावा है कि 2017 से अब तक ये हैकर्स करीब $6 बिलियन की डिजिटल एसेट्स चुरा चुके हैं, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर देश के न्यूक्लियर प्रोग्राम को फंड करने में किया जाता है।
Bybit के अलावा भी कई बड़े हमले दर्ज किए गए। Ethereum ब्लॉकचेन पर बने Balancer प्रोटोकॉल से करीब $128 मिलियन, Cetus नाम के एक DeFi एक्सचेंज से $223 मिलियन और क्रिप्टो एक्सचेंज Phemex से $73 मिलियन से ज्यादा की चोरी हुई। आंकड़े बताते हैं कि क्रिप्टो हैक्स का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। 2023 में जहां कुल नुकसान $2 बिलियन था, वहीं 2024 में यह बढ़कर $2.2 बिलियन पहुंच गया, और 2025 में नया रिकॉर्ड बन गया।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च