सावधान! ये 20 ऐप्स कहीं आपके फोन में तो नहीं? हटाया नहीं तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

रिपोर्ट में बताया गया है कि यूजर जैसे ही इन फेक ऐप्स को इंस्टॉल करता और ओपन करता, ऐप एक नकली इंटरफेस पर ले जाकर उनसे सीड फ्रेज मांगता था।

सावधान! ये 20 ऐप्स कहीं आपके फोन में तो नहीं? हटाया नहीं तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Google ने फिलहाल इनमें से ज्यादातर ऐप्स को Play Store से हटा दिया है

ख़ास बातें
  • Google Play Store पर 20 से भी ज्यादा ऐसे फेक ऐप्स मौजूद थे
  • ये असली क्रिप्टो वॉलेट्स जैसे दिखते थे
  • ये यूजर्स का 12 शब्दों वाला रिकवरी फ्रेज (seed phrase) चोरी कर लेते थे
विज्ञापन
अगर आप भी मोबाइल ऐप से अपना क्रिप्टो वॉलेट मैनेज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Cyble Research & Intelligence Labs (CRIL) की नई रिपोर्ट में सामने आया है कि Google Play Store पर 20 से भी ज्यादा ऐसे फेक ऐप्स मौजूद थे, जो असली क्रिप्टो वॉलेट्स जैसे दिखते थे लेकिन असल में यूजर का डेटा और फंड चुराने के लिए डिजाइन किए गए थे। CRIL के मुताबिक, ये ऐप्स दिखने में SushiSwap, PancakeSwap और HyperLiquid जैसे पॉपुलर वॉलेट्स जैसे लगते हैं, लेकिन इनमें ऐसे कोड शामिल थे जो यूजर्स का 12 शब्दों वाला रिकवरी फ्रेज (seed phrase) चोरी कर लेते थे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यूजर जैसे ही इन फेक ऐप्स को इंस्टॉल करता और ओपन करता, ऐप एक नकली इंटरफेस पर ले जाकर उनसे सीड फ्रेज मांगता था। जैसे ही यूजर यह जानकारी दर्ज करता, उसे हैकर्स के सर्वर पर भेज दिया जाता और यूजर के वॉलेट का पूरा एक्सेस उनके हाथों में चला जाता। इन ऐप्स को असली डेवलपर के नाम से अपलोड किया गया था, जिससे प्ले स्टोर पर मौजूदगी और भरोसा दोनों बने रहें। CRIL का कहना है कि इन ऐप्स के पीछे एक पूरा साइबर ऑपरेशन काम कर रहा था।

Google ने फिलहाल इनमें से ज्यादातर ऐप्स को Play Store से हटा दिया है, लेकिन रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वो किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके डेवलपर की जानकारी, ऐप के रिव्यू और परमिशन को ध्यान से जांचें। सबसे जरूरी बात, कोई भी ऐप अगर आपसे seed phrase मांगता है, तो समझ लीजिए कि वह फेक है। किसी भी असली क्रिप्टो वॉलेट ऐप को कभी भी सीड फ्रेज की जरूरत नहीं होती।

CRIL की इस रिपोर्ट के बाद साइबर सिक्योरिटी एजेंसियां भी अलर्ट मोड में हैं। अगर आपने हाल में कोई नया क्रिप्टो वॉलेट ऐप इंस्टॉल किया है, तो बेहतर होगा कि आप तुरंत उसकी जांच करें और जरूरत पड़ने पर उसे हटा दें। साथ ही Play Protect को ऑन रखें और अपने वॉलेट की सुरक्षा दोबारा कन्फर्म करें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  2. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  6. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  8. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  9. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  10. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »