• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Google का बड़ा प्रयोग, आपके फेवरेट सेलिब्र‍िटी की तरह बात करेगा AI चैटबॉट

Google का बड़ा प्रयोग, आपके फेवरेट सेलिब्र‍िटी की तरह बात करेगा AI चैटबॉट

Google celebrity AI Chatbots : गूगल ऐसे ऑप्‍शन भी तलाश रही है जिसमें यूजर्स उन्‍हें अपने हिसाब से कस्‍टमाइज कर पाएं।

Google का बड़ा प्रयोग, आपके फेवरेट सेलिब्र‍िटी की तरह बात करेगा AI चैटबॉट

गूगल ऐसे ऑप्‍शन भी तलाश रही है जिसमें यूजर्स उन्‍हें अपने हिसाब से कस्‍टमाइज कर पाएं।

ख़ास बातें
  • गूगल डेवलप कर रही नए तरह के एआई चैटबॉट
  • आपके फेवरेट सेलिब्र‍िटी की उतारंंगे नकल
  • हाल में गूगल ने जेमिनी एआई ऐप को भारत में किया है लॉन्‍च
विज्ञापन
AI चैटबॉट नई सनसनी बन गए हैं। हाल के साल में हर ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म पर ऐसे चैटबॉट मिल जाएंगे, जो लोगों की मदद करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्‍गज गूगल (Google) कथित तौर पर अपनी लैब्स टीम के जरिए ऐसे चैटबॉट डेवलप कर रही है, जिनकी पर्सनैलिटी मशहूर हस्तियों यानी सेलिब्र‍िटीज पर बेस्‍ड हो सकती है। गूगल ऐसे ऑप्‍शन भी तलाश रही है जिसमें यूजर्स उन्‍हें अपने हिसाब से कस्‍टमाइज कर पाएं। द इन्‍फर्मेशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल लैब्स अपने जेमिनी मॉडल का इस्‍तेमाल करके कस्‍टमाइज हो सकने वाले चैटबॉट बनाने और उनके साथ इंटरेक्‍ट कर सकने वाले टूल्‍स डेवलप कर रही है। 

रिपोर्ट के अनुसार, ये चैटबॉट दुनिया की मशहूर सेलिब्र‍िटीज की नकल कर सकते हैं या फ‍िर यूजर उन्‍हें खुद भी कस्‍टमाइज कर सकते हैं। कहा जाता है कि गूगल लैब्‍स में यूजर्स के लिए एक ऐसी सुविधा भी डेवलप की जा रही है जिसके बाद लोग  Character.ai जैसे प्लेटफॉर्म की तरह ही अपनी पसंद के हिसाब से चैटबॉट तैयार कर पाएंगे। 

Google Doodles के रयान जर्मिक और उनकी 10 लोगों की टीम इस प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही है, जो इस साल Google Labs पर शुरू हो सकता है। कहा जाता है कि गूगल इन चैटबॉट्स को मेटा के प्‍लेटफॉर्म्‍स की तरह यूट्यूब पर इंटीग्रेट करने के बारे में सोच रही है, लेकिन फाइनल फैसला होना बाकी है। एक उम्‍मीद यह भी है कि कंपनी इन चैटबॉट्स को डायरेक्‍ट इंटीग्रेट ना करे बल्कि प्रोग्रेसिव वेब ऐप (PWA) के जरिए मोबाइल-फ्रेंडली इंटरफेस में लेकर आए। 

मौजूदा वक्‍त में गूगल के पास Gemini AI मॉडल है। इसका ऐप भी भारत के लिए लॉन्‍च किया जा चुका है। Gemini AI app भारत में 9 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह गूगल के सबसे काबिल एआई मॉडल जेमिनी एडवांस्ड से पैक है। इसके जरिए लोग अपनी पसंद की भाषा में किसी भी सब्‍जेक्‍ट पर इन्‍फर्मेशन पा सकते हैं। फ‍िलहाल जेमिनी एआई ऐप का मुकाबला ओपनएआई के चैटजीपीटी से हो रहा है। 

फेसबुक की मालिकाना कंपनी मेटा ने भी अपने Meta AI को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। यह वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और मेटा डॉट एआई पर उपलब्‍ध है। मेटा एआई को लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) के साथ बनाया गया है। इसकी मदद से कंटेंट बनाने से लेकर किसी टॉपिक पर जानकारी हासिल करने जैसे काम किए जा सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »