चीन की हैंडसेट निर्माता कंपनी Lenovo इस महीने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इवेंट के दौरान Lenovo K8 Note का अपग्रेड वर्जन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Lenovo ने अपने स्मार्टफोन K8 Note में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। K8 Note के यूज़र को नए अपडेट में कुछ नए फीचर, सेटिंग, नोटिफिकेशन पैनल और बहुत कुछ मिलेगा।
अगर आप कम दाम में दो रियर कैमरे और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए तो लेनोवो के8 प्लस एक भरोसेमंद विकल्प है। अच्छी बात यह है कि Lenovo K8 Plus को सस्ते में भी बेचा जा रहा है।
बार्सिलोना में पिछले महीने आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2018 में LG ने LG K8 के 2018 एडिशन से पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने LG K8 को LG K9 नाम से रूस में लॉन्च किया है।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की नई बोनान्ज़ा सेल मंगलवार से शुरू हो रही है, जिसमें कई स्मार्टफोन छूट के साथ उपलब्ध होंगे। सेल 15 मार्च तक चलेगी, जिसमें छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर, डेबिट-क्रेडिट कार्ड के लाभ शामिल रहेंगे।
दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी अपने के8 और के10 स्मार्टफोन का 2018 वर्ज़न ला रही है। नया वर्ज़न एशिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका और मिडल ईस्ट रीजन में लॉन्च होगा। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन का ऐलान एमडब्ल्यूसी 2018 से ठीक पहले किया है।
हमने 15,000 रुपये से कम में आने वाले टॉप हैंडसेट की एक लिस्ट बनाई है। हमेशा की तरह ही इन सभी स्मार्टफोन का हमने रिव्यू किया है। इस लिस्ट में शामिल सभी फोन पिछले एक साल में ही रिलीज़ हुए हैं। और लगभग सभी कैटेगरी में इनकी रेटिंग भी अच्छी रही। 15,000 रुपये से कम में ये हैं हमारे द्वारा चुने गए बेस्ट फोन।
Xiaomi Mi A1, Lenovo K8 Note और Nokia 5 जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन का मुकाबला करने के लिए सैमसंग ने ऑन7 प्राइम में कुछ ऐप और अनूठे सॉफ्टवेयर फीचर जोड़े हैं। हमने लॉन्च कार्यक्रम में इस हैंडसेट के साथ कुछ वक्त बिताया और इस फोन की जांच-पड़ताल की। पहली नज़र में हमें यह सैमसंग का यह हैंडसेट कैसा लगा? आइए बताते हैं...
लेनोवो ने इसी साल अगस्त में अपना के8 नोट स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब लेनोवो के8 नोट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है। अमेज़न इंडिया पर स्मार्टफोन सस्ते में मिल रहा है। Lenovo K8 Note की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर कैमरे।
लेनोवो ने सितंबर में अपना बजट स्मार्टफोन के8 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अगर आप लेनोवो के8 प्लस खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके पास अभी अच्छा मौका है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लेनोवो के8 प्लस स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।
कंपनी ने 'स्मार्टफोन के अपग्रेड प्लान' के सपोर्ट पेज को अपडेट किया है। इसमें लेनोवो के8 सीरीज़ के हैंडसेट का ज़िक्र है जिन्हें लॉन्च के वक्त एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट का वादा किया गया था।
14 अक्टूबर, शनिवार से फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल की शुरुआत हो रही है। सेल के पहले ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने कुछ मोबाइल ऑफर का खुलासा किया है। फ्लिकार्ट, स्मार्टफोन खरीदने पर 99 रुपये में बायबैक गारंटी पॉलिसी भी दे रही है जसमें हैंडसेट को वापस करने पर 50 प्रतिशत का न्यूनतम कैशबैक मिलने का वादा किया गया है।
लिपकार्ट की फेस्टिव धमाका डेज़ सेल की शुरू हो गई है। इस सेल में फ्लिपकार्ट पर मौज़ूद सभी कैटेगरी के टॉप प्रोडक्ट पर ऑफर मिल रहे हैं। यह सेल 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगी। इस बार ऑनलाइन रिटेल दिग्गज़ ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है।