15,000 रुपये है बजट तो मिलिए इन बेहतरीन स्मार्टफोन से

हमने 15,000 रुपये से कम में आने वाले टॉप हैंडसेट की एक लिस्ट बनाई है। हमेशा की तरह ही इन सभी स्मार्टफोन का हमने रिव्यू किया है। इस लिस्ट में शामिल सभी फोन पिछले एक साल में ही रिलीज़ हुए हैं। और लगभग सभी कैटेगरी में इनकी रेटिंग भी अच्छी रही। 15,000 रुपये से कम में ये हैं हमारे द्वारा चुने गए बेस्ट फोन।

15,000 रुपये है बजट तो मिलिए इन बेहतरीन स्मार्टफोन से
विज्ञापन
अगर आप एक नए स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक हैं, लेकिन एक एंट्री-लेवल हैंडसेट से थोड़ा बेहतर डिवाइस चाहते हैं। तो बाज़ार में आपके लिए 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच इन दिनों बहुत सारे अच्छे विकल्प मौज़ूद हैं। हालांकि, इनमें से कई डिवाइस अपने महंगे वेरिएंट से पिछड़ जाते हैं और ख़ासकर कैमरा डिपार्टमेंट में। हमारी लिस्ट में शामिल स्मार्टफोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस काफ़ी अच्छी है और रेगुलर ऑनलाइन सेल के साथ आपको 15,000 रुपये से कम में भी कई सारे अच्छे विकल्प मिल जाएंगे।

हमने 15,000 रुपये से कम में आने वाले टॉप हैंडसेट की एक लिस्ट बनाई है। हमेशा की तरह ही इन सभी स्मार्टफोन का हमने रिव्यू किया है। और हमने सभी पैरामीटर पर इनकी बैटरी को भी टेस्ट किया है। इस लिस्ट में शामिल सभी फोन पिछले एक साल में ही रिलीज़ हुए हैं। और लगभग सभी कैटेगरी में इनकी रेटिंग भी अच्छी रही। 15,000 रुपये से कम में ये हैं हमारे द्वारा चुने गए बेस्ट फोन।

1. मोटो जी5एस प्लस
मोटो जी सीरीज़ के हैंडसेट का इस प्राइस सेगमेंट पर लंबे समय से कब्ज़ा रहा है। और मोटो जी5एस प्लस (रिव्यू) भी कोई अपवाद नहीं है। फोन की बनावट बहुत अच्छी है और यह तेजी से चार्ज होता है। हालांकि, इस्तेमाल के दौरान फोन थोड़ा सा गर्म हो जाता है।

5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस डिवाइस में 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम व 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। जिसका मतलब है कि आपको हार्डवेयर के मामले में निराशा नहीं होगी। फोन के रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है। 3000 एमएएच की बैटरी आपकी उम्मीद से थोड़ी कम हो सकती है।

 
2. शाओमी मी ए1
शाओमी की रेडमी सीरीज़ ने 10,000 रुपये से कम के सेगमेंट में कंपनी की स्थिति बेहद मजबूत की है। औरर शाओमी मी ए1 (रिव्यू) के साथ कंपनी के पास 15,000 रुपये से कम में भी एक बेहद अच्छा विकल्प है।


शाओमी मी ए1 फोन मोटो जी5एस प्लस की तरह ही है। फोन की ओवरऑल रेटिंग बढ़िया है लेकिन बैटरी परफॉर्मेंस ख़राब है। मी ए1 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप, 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 2 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर है। और हमें लगा कि कैमरा परफॉर्मेंस काफ़ी अच्छी रहती है ख़ासतौर पर कीमत को देखते हुए। कम रोशनी में परफॉर्मेंस को और बेहतर किया जा सकता था, लेकिन कैमरा ऐप काफ़ी काम का है जिससे नए यूज़र को मदद मिलेगी।

 
3. लेनोवो के8 नोट
यह डिवाइस एक दमदार विकल्प है और इसकी परफॉर्मेंस भी बढिया है। लेनोवो के8 नोट (रिव्यू) इस लिस्ट में लंबे समय से है। फोन में लेनोवो का मज़ेदार थिएटरमैक्स वीआर फन फ़ीचर भी है जिससे आप फोन में वर्चुअल सिनेमा का अनुभव ले सकते हैं।


लेनोवो के8 नोट में एक फुल एचडी 5.5 इंच डिस्प्ले है। इसके साथ ही 1.4 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज भी है। इसमें एक 4000 एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप है। कीमतम के लिहाज़ से फोन की कैमरा परफॉर्मेंस भी बढ़िया है। हालांकि, कम रोशनी में परफॉर्मेंस और बेहतर हो सकती थी।

 
4. कूल प्ले 6
लंबी बैटरी लाइफ के साथ आने वाला एक बेहतरीन ऑलराउंडर है कूल प्ले 6 । इस कीमत में यह एक दमदार प्रतिभागी है। कैमरा और बेहतर हो सकता था लेकिन फोन की स्पीड और बैचरी लाइफ दोनों ही अच्छे हैं। फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर भी तेजी से काम करता है।

कूल प्ले 6 में एक फुल एचडी 5.5 इंच डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर और 64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम है। यह एक अच्छा ऑलराउंडर है जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एक मजबूत विकल्प साबित होता है।

 
5. शाओमी मी मैक्स 2
शाओमी का यह फैबलेट कैमरा डिपार्टमेंट में ख़राब स्को करता है और हमारी लिस्ट में यह लगभग शामिल होने वाला नहीं था। लेकिन इस एक ख़राबी के अलावा, इसमें ऐसी बहुत सारी ख़ूबियां है जिससे यह इस लिस्ट में शामिल हो सकता है। और इसका सबसे बड़ा आकर्षक फ़ीचर है कि इसकी बैटरी लाइफ बहुत लंबी है। बड़े स्क्रीन के बावज़ूद, मी मैक्स 2 (रिव्यू) देखने में अच्छा है और पकड़ने में सुविधाजनक रहता है। इस कीमत के लिहाज़ से हैंडसेट की परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। और हम एक बार फिर कहना चाहेंगे कि बैटरी लाइफ फोन की जान है।

इसमें एक बड़ी 6.44 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है और इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ व 4 जीबी रैमम है। 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है जबकि 14,999 रुपये की कीमत के साथ 64 जीबी वेरिएंट भी इस लिस्ट में शामिल हो जाता है। अगर आपका बजट 15,000 रुपये के आसपास है तो हम आपको दूसरा वेरिएंट लेने की सलाह देंगे क्योंकि अतिरिक्त स्टोरेज क्षमता के लिए यह एक फर्क बहुत कम है। फोन में 5300 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ 12 मेगापिक्सल रियर व 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।

 
6. मोटो जी5एस
मोटो जी5एस (रिव्यू) स्मार्टफोन, जी5एस प्लस का ही एक छोटा वेरिएंट है और इसके नाम से भी ऐसा ही ज़ाहिर होता है। यह एक अच्छा ऑल-राउंडर है, लेकिन मी मैक्स 2 की तरह ही यह कैमरा डिपार्टमेंट में संघर्ष करता है। अगर कैमरा आपकी प्राथमिकता है तो जी5एस प्लस ज़्यादा बेहतर विकल्प है। अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में है जिसकी बनावट अच्छी और पकड़ने में सुविधाजनक हो तो मोटो जी5एस एक बेहतर विकल्प है।

5.2 इंच डिस्प्ले साइज़ बढ़िया है और इसमें एक 1.4 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर, 4 जीबी रैमम और 32 जीबी स्टोरेज है। 3000 एमएएच बैटरी बहुत बड़ी नहीं है लेकिन छोटे स्क्रीन साइज़ के चलते यह ठीकठाक चलती है। इसके साथ ही हमें फोन का डिज़ाइन भी काफ़ी पसंद आया।

 
तो ये थे 15,000 रुपये से कम में आने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन। क्या आपको लगता है कि हमें इस लिस्ट में कोई और फोन शामिल करना चाहिए? अगर आपके पास इनमें से कोई डिवाइस है तो हमारे साथ अपना अनुभव साझा करना चाहते हैं? कमेंट के जरिए हमें बताएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »