16 अक्टूबर को भारत में उठेगा Lenovo के नए स्मार्टफोन से पर्दा

चीन की हैंडसेट निर्माता कंपनी Lenovo इस महीने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इवेंट के दौरान Lenovo K8 Note का अपग्रेड वर्जन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

16 अक्टूबर को भारत में उठेगा Lenovo के नए स्मार्टफोन से पर्दा
ख़ास बातें
  • मेटालिक फ्रेम वाला हो सकता है लेनोवो का नया स्मार्टफोन
  • Lenovo K8 Note का अपग्रेड वर्जन हो सकता है लॉन्च
  • 16 अक्टूबर को होगा 'The Killer Returns'इवेंट
विज्ञापन
चीन की हैंडसेट निर्माता कंपनी Lenovo इस महीने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लेनोवो ने 16 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इनवाइट से स्मार्टफोन के नाम का तो पता नहीं चला लेकिन इस पर लिखा है 'The Killer Returns'। इवेंट के दौरान Lenovo K8 Note का अपग्रेड वर्जन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। याद करा दें कि सितंबर 2017 में Lenovo K8 Plus और Lenovo K8 को लॉन्च किया गया था।

Lenovo K8 Note पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ था। लेनोवो K सीरीज के स्मार्टफोन 'किलर नोट' के नाम से जाने जाते हैं। कंपनी द्वारा भेजे मीडिया इनवाइट को देखने से पता चलता है कि भारत में इवेंट के दौरान K Note सीरीज के नए स्मार्टफोन से पर्दा उठ सकता है। इनवाइट में हैंडसेट से संबंधित कोई भी जानकारी नदीं दी गई, लेकिन उम्मीद है कि यह मेटालिक फ्रेम और घुमावदार कॉर्नर के साथ आ सकता है।

लेनोवो ने K8 सीरीज के कई स्मार्टफोन लॉन्च किए लेकिन इनमें से किसी भी हैंडसेट को भारत में लॉन्च नहीं किया गया। कंपनी जल्द चीन में अपना नया स्मार्टफोन Lenovo Z5 Pro को लॉन्च करने वाली है। Lenovo K सीरीज के स्मार्टफोन ज्यादातर मिड-रेंज सेगमेंट में उतारे जाते हैं। यदि लेनोवो के8 नोट के अपग्रेड वर्जन को लॉन्च किया जाता है तो उम्मीद है कि यह 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकता है। उम्मीद है कि लॉन्च से पहले नए स्मार्टफोन से संबंधित जानकारी सामने आएगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo K8 Note, Lenovo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »