दो रियर कैमरे वाला Lenovo K8 Plus मिल रहा है सस्ते में

लेनोवो ने सितंबर में अपना बजट स्मार्टफोन के8 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अगर आप लेनोवो के8 प्लस खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके पास अभी अच्छा मौका है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लेनोवो के8 प्लस स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

दो रियर कैमरे वाला Lenovo K8 Plus मिल रहा है सस्ते में
ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 प्लस पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है
  • लेनोवो के8 प्लस में 4000 एमएएच की बैटरी है
  • लेनोवो के8 प्लस में दो रियर कैमरे व स्टॉक एंड्रॉयड वर्ज़न है
विज्ञापन
लेनोवो ने सितंबर में अपना बजट स्मार्टफोन के8 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अगर आप लेनोवो के8 प्लस खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके पास अभी अच्छा मौका है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लेनोवो के8 प्लस स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। Lenovo K8  Plus स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। स्मार्टफोन की ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा, 4000 एमएएच बैटरी और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव। लेनोवो के8 प्लस में बांयीं तरफ़ एक अलग म्यूज़िक बटन है, जिससे म्यूज़िक प्लेबैक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा बटन को देर तक दबाने से कैमरा, फ्लैशलाइट, एक ऐप या स्क्रीनशॉट को भी कस्टमाइज़ किया जा सकता है। डॉल्बी एटमॉस ऐप के जरिए स्पीकर और हेडफोन की ऑडियो परफॉर्मेंस को एडजस्ट कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट से लेनोवो के8 प्लस का 3 जीबी रैम वेरिएंट 10,999 रुपये की जगह अब 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट 11,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा दोनों हैंडसेट पर क्रमशः 9,000 रुपये व 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट 149 रुपये में बायबैक गारंटी भी दे रही है जिसके तहत फोन एक्सचेंज पर 6 से 8 महीने के अंदर 5,500 रुपये जबकि 9 से 12 महीने के अंदर 3,500 रुपये (3 जीबी रैम वेरिएंट) वापस मिलेंगे। वहीं 4 जीबी रैम वेरिएंट एक्सचेंज करने पर  6 से 8 महीने के अंदर 6,000 रुपये जबकि 9 से 12 महीने के अंदर 4,000 रुपये वापस मिलेंगे। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। स्पेशल ऑफर के तहत फोन खरीदने पर सभी बड़े बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है।


लेनोवो के8 प्लस  के स्पेसिफिकेशन
लेनोवो के8 प्लस में एक 5.2 इंच  (1080x1920 पिक्सल्स ) फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्क्रीन डेनसिटी 424 पीपीआई है। एक 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। 4 जीबी रैम वेरिएंट को कंपनी ने लेनोवो के8 प्लस हॉलीडे एडिशन नाम दिया है जिसे दीवाली के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा।

हैंडसेट के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। जब डेप्थ मोड पर स्विच करते हैं तो दूसरे सेंसर का इस्तेमाल सब्जेक्ट और बैकग्राउंड की दूरी कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। रियल टाइम में अपर्चर को भी एडजस्ट किया जा सकता है। फोन मेटल बॉडी का बना है और इसके रियर पर डुअल कैमरा व फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।बेहतर सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, 84-डिग्री वाइड एंगल लेंस और एक 'पार्टी' फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

सॉफ्टवेयर की बात करें फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है जो करीब एंड्रॉयड स्टॉक  जैसा ही अहसास देता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके दो दिन तक चलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए लेनोवो के8 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होंगे। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Stock Android
  • कमियां
  • HDR mode isn't very useful
  • Feels bulky
  • Camera lags in depth mode
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी25
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Messenger पर कर पाएंगे सीक्रेट बातचीत, Facebook तक को नहीं लगेगी भनक, जानें कैसे
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
  3. Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार
  5. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
  6. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
  7. मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत
  8. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  10. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »