• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lenovo K8 Plus पर 3,000 रुपये की छूट, 4000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन में है दो रियर कैमरे

Lenovo K8 Plus पर 3,000 रुपये की छूट, 4000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन में है दो रियर कैमरे

अगर आप कम दाम में दो रियर कैमरे और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए तो लेनोवो के8 प्लस एक भरोसेमंद विकल्प है। अच्छी बात यह है कि Lenovo K8 Plus को सस्ते में भी बेचा जा रहा है।

Lenovo K8 Plus पर 3,000 रुपये की छूट, 4000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन में है दो रियर कैमरे

Lenovo K8 Plus: 3,000 रुपये सस्ते में

ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 प्लस में एक 5.2 इंच (1080x1920 पिक्सल्स ) फुल एचडी डिस्प्ले है
  • पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे
  • लेनोवो के8 प्लस के दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम
विज्ञापन
अगर आप कम दाम में दो रियर कैमरे और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए तो लेनोवो के8 प्लस एक भरोसेमंद विकल्प है। अच्छी बात यह है कि Lenovo K8 Plus को सस्ते में भी बेचा जा रहा है। लेनोवो के8 प्लस के 3 जीबी रैम वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि ऑफर के तहत यह फोन 3,000 रुपये सस्ते में उपलब्ध है। बता दें कि Lenovo के इस स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट भी है जिसकी एमआरपी 11,999 रुपये है। इसे 8,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, यह फोन flipkart पर आउट ऑफ स्टॉक है।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि लेनोवो के8 प्लस की कीमत में आधिकारिक तौर पर कटौती हुई है या सस्ते दाम सिर्फ ऑफर का हिस्सा हैं। देखा जाए तो Lenovo K8 Plus (रिव्यू पढ़ें) आम तौर पर 8,000 से 9,000 रुपये की कीमत में बिकता रहा है।
 

Lenovo K8 Plus स्पेसिफिकेशन

लेनोवो के8 प्लस में एक 5.2 इंच  (1080x1920 पिक्सल्स ) फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्क्रीन डेनसिटी 424 पीपीआई है। एक 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। 4 जीबी रैम वेरिएंट को कंपनी ने लेनोवो के8 प्लस हॉलीडे एडिशन नाम दिया है जिसे दीवाली के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा।

हैंडसेट के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। जब डेप्थ मोड पर स्विच करते हैं तो दूसरे सेंसर का इस्तेमाल सब्जेक्ट और बैकग्राउंड की दूरी कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। रियल टाइम में अपर्चर को भी एडजस्ट किया जा सकता है। फोन मेटल बॉडी का बना है और इसके रियर पर डुअल कैमरा व फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।बेहतर सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, 84-डिग्री वाइड एंगल लेंस और एक 'पार्टी' फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

सॉफ्टवेयर की बात करें फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है जो करीब एंड्रॉयड स्टॉक  जैसा ही अहसास देता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके दो दिन तक चलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए लेनोवो के8 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होंगे। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Stock Android
  • कमियां
  • HDR mode isn't very useful
  • Feels bulky
  • Camera lags in depth mode
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी25
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo K8 Plus Price, Lenovo K8 Plus Price Cut
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  3. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  7. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  8. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  9. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  10. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »