Flipkart Big Diwali Sale में स्मार्टफोन पर बंपर छूट के लिए हो जाइए तैयार

14 अक्टूबर, शनिवार से फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल की शुरुआत हो रही है। सेल के पहले ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने कुछ मोबाइल ऑफर का खुलासा किया है। फ्लिकार्ट, स्मार्टफोन खरीदने पर 99 रुपये में बायबैक गारंटी पॉलिसी भी दे रही है जसमें हैंडसेट को वापस करने पर 50 प्रतिशत का न्यूनतम कैशबैक मिलने का वादा किया गया है।

Flipkart Big Diwali Sale में स्मार्टफोन पर बंपर छूट के लिए हो जाइए तैयार
विज्ञापन
14 अक्टूबर, शनिवार से फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल की शुरुआत हो रही है। सेल के पहले ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने कुछ मोबाइल ऑफर का खुलासा किया है। फ्लिकार्ट, स्मार्टफोन खरीदने पर 99 रुपये में बायबैक गारंटी पॉलिसी भी दे रही है जसमें हैंडसेट को वापस करने पर 50 प्रतिशत का न्यूनतम कैशबैक मिलने का वादा किया गया है। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। ई-कॉमर्स कंपनी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनज़र्व ईएमआई कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दे रही है।

बात करते हैं मोबाइल डील ककी। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सले के दौरान लोकप्रिय शाओमी रेडमी नोट 4 (एमआरपी 12,999 रुपये) को 10,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। मोटो सी प्लस स्मार्टफोन 6,999 रुपये की जगह 5,999 रुपये में मिलेगा। जबकि लेनोवो के8 प्लस (3 जीबी) 10,999 रुपये की जगह 8,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स को आमतौप पर 16,900 रुपये में बेचा जाता है लेकिन सेल में 15,900 रुपये में मिलेगा और 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी है। सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 29,990 रुपये (अभी 46,000 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी है। मोटो ई4 प्लस को 9,499 रुपये (एक्सचेंज पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट) में खरीदा जा सकेगा, अभी इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इनफिनिक्स हॉट 4 प्रो 7,499 रुपये की जगहर 5,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट मोटो टर्बो स्मार्टफोन को 31,999 रुपये की जगह 11,999 रुपये में बेचेगी। मोटो एक्स (सेकेंड जेनरेशन, 32 जीबी) 7,999 रुपये में मिलेगा जबकि इसकी एमआरपी 17,999 रुपये है। हॉनर 5एक्स स्मार्टफोन 12,999 रुपये की जगह 6,499 रुपये में मिलेगा जबकि 39,999 रुपये में मिलने वाला हुवावे पी9 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

लेईको ले मैक्स2 17,999 रुपये की जगह 9,999 रुपये में मिलेगा। अल्काटेल आइडल 4 की कीमत 16,999 रुपये की जगह 9,999 रुपये होगी। गूगल पिक्सल (32 जीबी) की कीमत 57,000 रुपये की जगह 34,999 रुपये होगी। वहीं गूगल पिक्सल एक्सएल (32 जीबी) स्मार्टफोन 67,000 रुपये की जगह 39,999 रुपये में मिलेगा।

फ्लिपकार्ट का कहना है कि साइट पर सेल के दौरान हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन पर स्पेशल ऑफर दिए जाएंगे। इस सेल में ज़ोलो ईरा 3, ईरा 2वी और ईरा 3एक्सशाओमी मी मिक्स 2 और हॉनर 9आई पर ऑफर मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »