एलजी के8 (2018), के10 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी अपने के8 और के10 स्मार्टफोन का 2018 वर्ज़न ला रही है। नया वर्ज़न एशिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका और मिडल ईस्ट रीजन में लॉन्च होगा। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन का ऐलान एमडब्ल्यूसी 2018 से ठीक पहले किया है।

एलजी के8 (2018), के10 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • एलजी ने उतारा के8 और के10 स्मार्टफोन का 2018 वर्ज़न
  • नए स्मार्टफोन का ऐलान एमडब्ल्यूसी 2018 से ठीक पहले
  • के8 का पहली जेनरेशन वाला स्मार्टफोन मार्च 2016 में हुआ था लॉन्च
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी ने अपने के8 और के10 स्मार्टफोन का 2018 वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। नया वर्ज़न एशिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका और मिडल ईस्ट रीजन में लॉन्च किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन का ऐलान एमडब्ल्यूसी 2018 से ठीक पहले किया है। नए स्मार्टफोन के8, के10 (2017) मॉडल के अपग्रेड वर्ज़न होंगे। ये स्मार्टफोन पिछले साल जनवरी में सीईएस 2017 में उतारे गए थे। नए के8 (2018) और के10 (2018) कीमत और उपलब्धता के लिए आपको एमडब्ल्यूसी में एलजी के शोकेस इवेंट का इंतज़ार करना होगा।

एलजी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि दोनों ही हैंडसेट उसकी पेबल आइडेंटिटी वाले होंगे, जो मौज़ूदा 'के' सीरीज़ का प्रमुख हिस्सा है। के8 का पहली जेनरेशन वाला स्मार्टफोन मार्च 2016 में लॉन्च हुआ था। स्मार्टफोन में 2.5 डी आर्क ग्लास की सुरक्षा दी गई है। फोन तीन रंग विकल्प - औरोरा ब्लैक, मोरक्कन ब्लू और टेरा गोल्ड में आएगा। इसके अलावा हैंडसेट में लो लाइट नॉइज़ रिडक्शन और हाई डाइनैमिक रेंज (एचडीआर) मोड जैसे फीजर दिए जाएंगे। स्मार्टफोन में टाइमर हेल्पर फीचर भी होगा, जो फोटो खींचने के दौरान मददगार होगा। साथ ही कंपनी ने इसमें फ्लैश जंप शॉट की सुविधा भी जोड़ी है, जिसकी मदद से 3 सेकंड के भीतर 20 तस्वीरें ली जा सकती हैं। इन्हें बाद में जोड़कर एक तस्वीर के तौर पर जीआईएफ फॉर्मेट में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फीचर फोन के दोनों कैमरे (फ्रंट और रियर) में सपोर्ट करेगा।
 

एलजी के8 स्पेसिफिकेशन और फीचर

हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला) ऑन-सेल डिस्प्ले दिया गया है। पिक्सल की डेंसिटी 294 पिक्सल पर इंच है। स्मार्टफोन में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। तस्वीरें लेने और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसमें ऑटो शॉट, गेस्चर शॉट, फ्लैश फॉर सेल्फी और क्विक शेयर जैसे अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं।

स्टोरेज की बात करें तो फोन में 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने का विकल्प भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11/बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए 2,500 एमएएच क्षमता वाली बैटरी दी गई है। फोन का वज़न 152 ग्राम है।
 

एलजी के10 (2018) स्पेसिफिकेशन और फीचर

यह हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। फोन में 5.3 इंच का एचडी ऑनसेल डिस्पले है। पिक्सल की डेंसिटी 277 पीपीआई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 3 वेरिएंट - एलजी 10+, ऑरिजिनल के10 और के10 अल्फा में काम करता है। जुगलबंदी के लिए इनमें 3 जीबी और 2 जीबी रैम दिए गए हैं। प्रोसेसर की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। बता दें कि के10 प्लस और के10 वेरिएंट में 13 व 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। के10 (2018) का फ्रंट कैमरा खास तौर से सेल्फी के लिए बुकेह इफेक्ट को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस फीचर है, जो सामान्य ऑटोफोक्स तकनीक से 23 फीसदी तेज़ है।

के10 प्लस में 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जबकि के10 और के10 अल्फा में 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। सभी 3 वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी के विकल्प शामिल हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जो क्विक शटर और क्विक कैप्चर के दौरान मददगार है। साथ ही उंगली से एक बार टच कर स्क्रीनशॉट भी लिए जा सकते हैं। फोन में 3,000 एमएएच क्षमता वाली बैटरी इस्तेमाल हुई है। फोन का वज़न 162 ग्राम है।

एलजी के8 (2018) और के10 (2018) स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश करेगी। कीमत और फोन की उपलब्धता की जानकारी लॉन्च होने के साथ ही जारी की जाएगी। पिछले सप्ताह खबर आई थी कि एलजी वी30 के 2018 वर्ज़न पर काम कर रही है, जिसके एमडब्ल्यूसी में लॉन्च होने की चर्चाएं तेज़ हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: lg, lg k series, k8, k10, lg new phone, lg smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »