Lenovo K8 Note को मिला एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

Lenovo ने अपने स्मार्टफोन K8 Note में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। K8 Note के यूज़र को नए अपडेट में कुछ नए फीचर, सेटिंग, नोटिफिकेशन पैनल और बहुत कुछ मिलेगा।

Lenovo K8 Note को मिला एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

Lenovo K8 Note

ख़ास बातें
  • Lenovo ने K8 Note में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी किया
  • यूज़र को नए अपडेट में सेटिंग आदि से जुड़े नए फीचर
  • मिलेगा। यह अपडेट सभी K8 Note यूज़र को ओटीए के ज़रिए मिलेगा
विज्ञापन
Lenovo ने अपने स्मार्टफोन K8 Note में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। K8 Note के यूज़र को नए अपडेट में कुछ नए फीचर, सेटिंग, नोटिफिकेशन पैनल और बहुत कुछ मिलेगा। यह अपडेट सभी K8 Note यूज़र को ओटीए के ज़रिए दिया गया है। इसकी उपलब्धता K8 Note यूज़र को सेटिंग में जाकर पता चल जाएगी। हालांकि, अभी  Lenovo K8 या Lenovo K8 Plus में यह अपडेट कब आएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Lenovo K8 Note पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ था। यह स्टॉक एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। दिलचस्प बात यह है कि यह पहला फोन था, जिसमें स्टॉक एंड्रॉयड का इस्तेमाल हुआ है। एंड्रॉयड ओरियो अपडेट में फरवरी का सिक्यॉरिटी पैच दिया गया है।  साथ ही इसमें नेटवर्क व कॉल इंप्रूवमेंट का लाभ भी यूज़र को मिलेगा। अपडेट के अन्य लाभों की बात करें तो अब Lenovo K8 Note यूज़र पिक्चर इन पिक्चर मोड, नोटिफिकेशन डॉट्स, रीडिजाइन्ड सेटिंग, नया गूगल नाउ जैसे विकल्प मिलेंगे। यह अपडेट स्ट्रॉन्ग वाई-फाई और पर्याप्त चार्जिंग में ही लेना शुरू करें।

 

Lenovo K8 Note के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम लेनोवो के8 नोट अभी तक एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाला फोन था। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक एमटी6797 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर के साथ आपके पास चुनने के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होगा। रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस सेंसर की मदद से बोकेह इफेक्ट आता है। रियर कैमरे के साथ डुअल-एलईडी सीसीटी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। लेनोवो के8 नोट के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

लेनोवो के8 नोट के दोनों वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और  3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा जिसे रियर कैमरे के नीचे जगह मिली है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Android Nougat
  • Solid build quality
  • Dedicated slots for SIM and MicroSD cards
  • Customisable Music Key
  • TheaterMax VR support
  • कमियां
  • Gets warm quickly
  • Poor low-light camera performance
  • Average battery life
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो एक्स23
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo, Lenovo K8 note, Android Oreo, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »