108MP व इन-डिस्प्ले से लैस Xiaomi का अगला फोल्डेबल फोन हो सकता है J18s!

Xiaomi ने पिछले साल अगस्त महीने में थर्ड-जनरेशन कैमरा टेक्नोलॉजी को पेश किया था, जिसको लेकर कहा गया था कि इसका मास प्रोडक्शन अगले साल से शुरू कर दिया जाएगा।

108MP व इन-डिस्प्ले से लैस Xiaomi का अगला फोल्डेबल फोन हो सकता है J18s!

यह दोनों ही फोन फ्लैगशिप स्तर के फोन हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • कथित रूप से कंपनी K8 और J18s कोडनेम वाले दो फोन लेकर आने वाली है
  • टिप्सटर ने जानकारी दी है कि J18s कंपनी का दूसरा फोल्डेबल फोन होगा
  • Mi MIX Fold को मार्च में शाओमी के पहले फोल्डेबल फोन के रूप में लॉन्च किया
विज्ञापन
Xiaomi पिछले साल से अपने इन-डिस्प्ले कैमरा से लैस फोन को लेकर चर्चा में घिरी हुई है। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट में कथित रूप से कंपनी के दो स्मार्टफोन की जानकारी दी गई है, जो कि फ्लैगशिप स्तर के फीचर्स से लैस होंगे। रिपोर्ट की मानें, तो यह कंपनी के पहले ऐसे फोन होंगे जो कि इन-डिस्प्ले कैमरा से लैस होंगे, वहीं इनमें से एक फोन कंपनी का अगला फोल्डेबल फोन हो सकता है। चीनी टिप्सटर के हवाले से लेटेस्ट रिपोर्ट में इन दोनों फोन के संबंधित कई जानकारियां ऑनलाइन लीक हुई हैं।

Gizmochina की रिपोर्ट में चीनी टिप्सटर Digital Chat Station का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Xiaomi कंपनी K8 और J18s कोडनेम वाले दो फोन लेकर आने वाली है, यह दोनों ही फोन फ्लैगशिप स्तर के फोन होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, टिप्सटर ने जानकारी दी है कि J18s कंपनी का दूसरा फोल्डेबल फोन होगा। इसके अलावा, यह दोनों ही फोन इन-डिस्प्ले कैमरा से लैस होंगे।

गौरतलब है कि Xiaomi ने पिछले साल अगस्त महीने में थर्ड-जनरेशन कैमरा टेक्नोलॉजी को पेश किया था, जिसको लेकर कहा गया था कि इसका मास प्रोडक्शन अगले साल से शुरू कर दिया जाएगा।

कथित रूप से टिप्सटर ने यह भी बताया है कि जे18एस कोडनेम फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा। हालांकि, के8 से संबंधित ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Mi MIX Fold को मार्च महीने में शाओमी के पहले फोल्डेबल फोन के रूप में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 8.01 इंच का WQHD+ फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। मी मिक्स फोल्ड की अंदर की स्क्रीन में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है, जबकि बाहर वाली स्क्रीन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। मी मिक्स फोल्ड में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung HM2 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर लिक्विड लेंस टेक्नोलॉजी के साथ और 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.4 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ स्थित है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi upcoming foldable phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »