Infrastructure

Infrastructure - ख़बरें

  • India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
    India AI Impact Summit के दौरान Bharat1.AI ने बेंगलुरु में Humanity First AI City बनाने का विजन पेश किया है। इस पहल का पहला चरण B1 AI Superpark होगा, जो सरजापुर में 5 लाख वर्ग फुट के कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यहां 10,000 से ज्यादा AI रिसर्चर और इनोवेटर के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। फोकस Agentic और Physical AI सिस्टम्स को रियल वर्ल्ड कंडीशंस में टेस्ट करने पर रहेगा। इस परियोजना को अगले 36 महीनों में सिटी स्केल AI टेस्टबेड के रूप में विस्तार देने की योजना है।
  • 2126 में बंद हो जाएगी Google? 100 साल का कर्ज लेकर क्या बड़ा प्लान बना रही है कंपनी
    Google की पेरेंट कंपनी Alphabet ने 100 साल की मैच्योरिटी वाला बॉन्ड जारी किया है, जो साल 2126 में पूरा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अलग-अलग करेंसी में करीब 20 अरब डॉलर जुटा रही है। यह फंडिंग AI इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े निवेश प्लान का हिस्सा है, जिसमें कुल 185 अरब डॉलर तक खर्च की योजना बताई गई है। निवेशकों की ओर से मजबूत मांग भी देखने को मिली है। 2025 में 400 अरब डॉलर के रेवेन्यू और 127 अरब डॉलर के कैश रिजर्व के साथ कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत बताई जा रही है।
  • Layoffs 2026: Amazon के बाद अब Oracle के कर्मचारी टेंशन में, 30 हजार नौकरियों पर गिरेगी गाज!
    Oracle को लेकर एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अपने AI डेटा सेंटर प्लान को फंड करने के लिए बड़े फैसले ले सकती है। इन्वेस्टमेंट बैंक TD Cowen के अनुसार, Oracle 30,000 तक नौकरियों में कटौती कर सकता है और अपने हेल्थ टेक यूनिट Cerner को बेचने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि OpenAI के साथ हुए बड़े कॉन्ट्रैक्ट के चलते Oracle पर कैपिटल खर्च का भारी दबाव है। इसी वजह से निवेशक कंपनी की फाइनेंसिंग क्षमता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
  • Cloudflare Outage: Groww, Canva, BookMyShow के साथ ठप्प पड़े कई ऐप्स और वेबसाइट्स!
    Cloudflare आज 5 दिसंबर को अचानक “internal service degradation” का सामना कर रहा है, जिसके चलते दुनियाभर में कई ऐप्स और वेबसाइट्स प्रभावित हुई हैं। भारत में Downdetector पर 30 मिनट में करीब 1,000 रिपोर्ट दर्ज हुईं और सबसे ज्यादा असर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई दिया। Zerodha, Angel One और Groww जैसे ऐप्स में लॉगिन, ऑर्डर प्लेसमेंट और लाइव मार्केट डेटा की समस्याएं लगातार यूजर्स ने रिपोर्ट कीं। BookMyShow और Canva में भी आउटेज का असर दिखा। Cloudflare ने भी आउटेज स्वीकारते हुए बताया कि दिक्कत मुख्य रूप से कंपनी के डैशबोर्ड और APIs से जुड़ी है। इससे पहले नवंबर 2025 में भी कंपनी को इसी तरह का ग्लोबल आउटेज झेलना पड़ा था।
  • इस वर्ष के अंत तक गगनयान का ट्रायल शुरू करेगा ISRO
    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले यह ट्रायल मिशन पिछले वर्ष के अंत में और इस वर्ष मार्च में किया जाना था। ISRO के चेयरमैन, V Narayanan ने बताया कि इस वर्ष अक्टूबर से तीन बिना क्रू वाले स्पेस मिशंस का ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद दो क्रू वाले ट्रायल मिशन होंगे। एक ऑर्बिटल स्पेस फ्लाइट में देश के पहले एस्ट्रोनॉट 2027 में उड़ान भरेंगे।
  • UPI से 2,000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शंस पर GST लगाने से सरकार ने किया इनकार
    हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि UPI से 2,000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शंस पर GST लग सकता है। सरकार ने इस तरह की रिपोर्ट्स को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। एक नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि इस तरह के किसी प्रपोजल पर विचार नहीं किया जा रहा है। पिछले वर्ष दिसंबर में UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस की कुल वैल्यू लगभग 23.25 लाख करोड़ रुपये की थी।
  • UPI के लिए NPCI का 30 करोड़ नए यूजर्स जोड़ने का टारगेट
    UPI की लोकप्रियता तेजी से बढ़ने के साथ दुनिया में डिजिटल ट्रांजैक्शंस में भारत का योगदान लगभग 46 प्रतिशत हो गया है। PwC की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 12 वर्षों में रिटेल डिजिटल पेमेंट्स में लगभग 90 गुणा की बढ़ोतरी हुई है। NPCI की योजना में UPI के फीचर्स बढ़ाना भी शामिल है। पिछले वर्ष दिसंबर में UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस की कुल वैल्यू लगभग 23.25 लाख करोड़ रुपये की थी।
  • मोबाइल से पेमेंट्स 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची, UPI ट्रांजैक्शंस बढ़ने का असर
    पिछले वर्ष की दूसरी छमाही में मोबाइल फोन्स के इस्तेमाल से ट्रांजैक्शंस की वैल्यू बढ़कर 198 लाख करोड़ रुपये की थी। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसमें यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शंस की बढ़ी हिस्सेदारी है। पिछले वर्ष की दूसरी छमाही में मोबाइल से पेमेंट्स क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स के जरिए खर्च की गई रकम की तुलना में लगभग 14.5 प्रतिशत अधिक थी।
  • न्‍यू यॉर्क से लंदन 1 घंटे में? Elon Musk का दावा- 20 अरब डॉलर में बन जाएगी सुरंग, जानें
    न्‍यू यॉर्क शहर और लंदन के बीच की दूरी साढ़े पांच हजार किलोमीटर से ज्‍यादा है। यह सफर कई घंटों में पूरा होता है। क्‍या फ्यूचर में यह दूरी एक घंटे में तय हो जाएगी। दोनों शहरों को एक ट्रान्साटलांटिक सुरंग से जोड़ने का विचार है। हाल ही में एलन मस्‍क ने कहा कि उनकी कंपनी इस सुरंग को 20 अरब डॉलर में बना सकती है। कई साल से अटलांटिक महासागर के नीचे 4800km लंबी सुरंग बनाने की बात है।
  • EV की चार्जिंग की डिमांड को पूरा करने के लिए 16,000 करोड़ रुपये के खर्च की जरूरत
    देश में EV के लिए पब्लिक चार्जिंग की डिमांड को पूरा करने के लिए 2030 तक लगभग 16,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर की जररूत है। EV को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी उपाय किए गए हैं। FICCI EV पब्लिक चार्जि्ंग इंफ्रास्ट्रक्चर रोडमैप 2030 रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में 700 से अधिक शहरों का विश्लेषण किया गया था।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की भी राजधानी बनी दिल्ली
    दिल्ली में व्हीकल्स के कुल रजिस्ट्रेशंस में से लगभग 11.5 प्रतिशत EV हैं। राजधानी में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है। Yes Bank और FICCI की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कुल व्हीकल्स में से लगभग 11.5 प्रतिशत EV हैं। इसके बाद केरल 11.1 प्रतिशत EV के साथ है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर असम है।
  • EV के बिजनेस में एंट्री कर सकती है अनिल अंबानी की Reliance Infrastructure
    रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए फैक्टरी लगाने से जुड़ी कॉस्ट की स्टडी के लिए कंसल्टेंट्स को भी हायर किया है। इस फैक्टरी की शुरुआती वार्षिक कैपेसिटी लगभग 2.5 लाख यूनिट्स की हो सकती है। इसके अलावा कंपनी बैटरी बनाने की फैक्टरी पर भी विचार कर रही है
  • ऑटोमोबाइल सेक्टर की जोरदार ग्रोथ, पिछले 10 वर्षों में कार सेल्स 60 प्रतिशत बढ़ीः PM मोदी
    मोदी ने कहा कि देश की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है और इसका दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनना तय है। उन्होंने पिछले एक दशक में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार का भी जिक्र किया
  • Airtel के सब्सक्राइबर्स का बढ़ेगा खर्च, कंपनी के सभी मोबाइल प्लान होंगे महंगे
    भारती एयरटेल का शॉर्ट-टर्म में एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर का टारगेट 200 रुपये है। इसके साथ ही मीडियम से लॉन्ग-टर्म में कंपनी इसे बढ़ाकर 300 रुपये तक करना चाहती है
  • भारतीय सेना खरीदेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, कार्बन इमिशन घटाने का है टारगेट
    कुछ महीने पहले सेना ने डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़ा प्रेजेंटेशन दिया था। इसमें टाटा मोटर्स और रिवोल्ट मोटर जैसी कंपनियों ने अपने EV के बारे में जानकारी दी थी

Infrastructure - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »