• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के सब्सक्राइबर्स का बढ़ेगा खर्च, कंपनी के सभी मोबाइल प्लान होंगे महंगे

Airtel के सब्सक्राइबर्स का बढ़ेगा खर्च, कंपनी के सभी मोबाइल प्लान होंगे महंगे

कंपनी ने पिछले महीने आठ सर्कल में 28 दिन के मोबाइल सर्विस प्लान का न्यूनतम रिचार्ज लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये किया था

Airtel के सब्सक्राइबर्स का बढ़ेगा खर्च, कंपनी के सभी मोबाइल प्लान होंगे महंगे

कंपनी ने इनवेस्टमेंट बढ़ाया है और बैलेंस शीट को मजबूत किया है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने पिछले महीने आठ सर्कल में न्यूनतम रिचार्ज बढ़ाया था
  • भारती एयरटेल का कहना है कि टेलीकॉम बिजनेस में निवेश पर रिटर्न कम है
  • टेलीकॉम कंपनियों को सर्विसेज में सुधार करने का निर्देश दिया गया है
विज्ञापन
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने इस वर्ष मोबाइल के कॉल और डेटा रेट्स बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने पिछले महीने आठ सर्कल में 28 दिन के मोबाइल सर्विस प्लान का न्यूनतम रिचार्ज लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये किया था। कंपनी के चेयरमैन Sunil Bharti Mittal ने बताया कि टेलीकॉम बिजनेस में इनवेस्टमेंट पर रिटर्न बहुत कम है और इस वर्ष टैरिफ बढ़ाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा, "टैरिफ में बढ़ोतरी सभी प्लान के लिए की जाएगी।" मित्तल का कहना था कि कंपनी ने काफी इनवेस्टमेंट किया है और बैलेंस शीट को मजबूत बनाया है लेकिन इस पर रिटर्न काफी कम है। कमजोर तबके के लोगों पर टैरिफ में बढ़ोतरी के असर के बारे में पूछने पर, मित्तल का कहना था कि लोगों के अन्य चीजों पर खर्च की तुलना में यह बढ़ोतरी कम है। उन्होंने कहा, "वेतन बढ़ गए हैं और रेंट में भी बढ़ोतरी हुई है। इसे लेकर कोई शिकायत नहीं कर रहा। लोग डेटा के 30 GB का इस्तेमाल लगभग बिना किसी भुगतान के कर रहे हैं। हमें देश में एक मजबूत टेलीकॉम कंपनी की जरूरत है।" 

भारती एयरटेल का शॉर्ट-टर्म में एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) का टारगेट 200 रुपये है। इसके साथ ही मीडियम से लॉन्ग-टर्म में कंपनी इसे बढ़ाकर 300 रुपये तक करना चाहती है। पिछले महीने टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI के अधिकारियों ने Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स के साथ मीटिंग में सर्विस की क्वालिटी में समस्याओं, 5G सर्विस के लिए नॉर्म्स और स्पैम कॉल्स और मैसेज के मुद्दे की समीक्षा की थी। टेलीकॉम कंपनियों को बताया गया है कि सर्विस की क्वालिटी के मापदंडों के लिए कड़े नॉर्म्स बनाए जा रहे हैं। इन कंपनियों को सर्विस की क्वालिटी में सुधार करने के TRAI के निर्देश से मोबाइल सब्सक्राइबर्स को राहत मिल सकती है, जो कॉल ड्रॉप और नेटवर्क में कमियों की वजह से परेशान हैं। 

इन कंपनियों को मौजूदा सिस्टम के तहत 5G कॉल के डेटा की रिपोर्ट देनी होंगी। नेक्स्ट जेनरेशन सर्विसेज के लिए अलग क्वालिटी ऑफ सर्विस (QoS) इंडिकेटर्स लाए जाएंगे। अनचाही या स्पैम कॉल्स एक बड़ी समस्या है। हाल ही में एक सर्वे में बताया गया था कि 92 प्रतिशत सब्सक्राइबर्स को 'डु नॉट डिस्टर्ब' लिस्ट में होने के बावजूद प्रति दिन कम से कम एक स्पैम कॉल मिलती है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »