• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारतीय सेना खरीदेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, कार्बन इमिशन घटाने का है टारगेट

भारतीय सेना खरीदेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, कार्बन इमिशन घटाने का है टारगेट

सेना की चुनिंदा यूनिट्स में 25 प्रतिशत लाइट व्हीकल्स, 38 प्रतिशत बसों और 48 प्रतिशत मोटरसाइकिलों को EV से बदला जाएगा

भारतीय सेना खरीदेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, कार्बन इमिशन घटाने का है टारगेट

सेना जल्द ही 60 इलेक्ट्रिक बसों का शुरुआती टेंडर जारी करेगी

ख़ास बातें
  • सेना की चुनिंदा यूनिट्स के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदे जाएंगे
  • इसके लिए चार्जिंग पॉइंट सहित इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार किया जाएगा
  • सेना का लक्ष्य कार्बन इमिशन को घटाना है
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय सेना ने भी चुनिंदा यूनिट्स के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) खरीदने का फैसला किया है। यह कार्बन इमिशन घटाने की केंद्र सरकार की पॉलिसी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम होगा। सेना की चुनिंदा यूनिट्स में 25 प्रतिशत लाइट व्हीकल्स, 38 प्रतिशत बसों और 48 प्रतिशत मोटरसाइकिलों को EV से बदला जाएगा। 

अधिकारियों ने बताया कि EV को शामिल करने की योजना को फाइनल करने से पहले व्हीकल्स से जुड़ी सेना की जरूरत और दुर्गम स्थानों पर इनके इस्तेमाल जैसे पहलुओं पर विचार किया जाएगा। सेना की यूनिट्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़े इकोसिस्टम में मदद के लिए चार्जिंग प्वाइंट्स जैसे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की जाएगी। एक अधिकारी ने कहा, "EV चार्जिंग स्टेशंस में कम से कम एक फास्ट चार्जर और दो से तीन स्लो चार्जर होंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रिक सर्किट केबल्स और पर्याप्त लोड क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर्स को रखा जाएगा।" सेना जल्द ही 60 इलेक्ट्रिक बसों का शुरुआती टेंडर जारी करेगी। 

कुछ महीने पहले सेना ने डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़ा प्रेजेंटेशन दिया था। इसमें टाटा मोटर्स और रिवोल्ट मोटर जैसी कंपनियों ने अपने EV के बारे में जानकारी दी थी। हाल ही में सेना के बेड़े में देश में निर्मित नया आर्मर्ड व्हीकल Kalyani M4 शामिल किया गया है। Bharat Forge ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान के लिए सेना को इस व्हीकल की 16 यूनिट्स भेजी हैं। यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट आर्मर्ड पर्सोनल कैरियर है। कंपनी का दावा है कि इस व्हीकल में सवार लोगों को ग्रेनेड ब्लास्ट जैसे कई खतरों से सुरक्षा मिलती है।

Kalyani M4 एक क्विक रिएक्टिंग फाइटिंग व्हीकल (हेवी) है जो पूरे साजो सामान के साथ एक इनफैंटरी प्लैटून को ले जाने में सक्षम है। कंपनी ने बताया कि इस व्हीकल ने देश में बहुत मुश्किल परिस्थितियों में कई चुनौतीपूर्ण ट्रायल को सफलता से पूरा किया है। इनमें लेह और लद्दाख में बर्फबारी और रेगिस्तान में भीषण गर्मी शामिल हैं। इसकी रेंज 800 किलोमीटर की है, जिससे मुश्किल स्थानों पर भी सैन्य ताकत को न्यूनतम समय में पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह मॉडर्न मिलिट्री-ग्रेड पावर इंजन से लैस है। यह पहियों के नीचे 10 kg TNT तक के विस्फोट और एक साइड पर 50 किलोग्राम तक के IED ब्लास्ट का सामना कर सकता है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »