एमडब्ल्यूसी 2018 के ठीक पहले कंपनियों ने 10,000 रुपये से कम कीमत वाले टैबलेट भारतीय बाज़ार में उतारे हैं। अल्काटेल ने ए3 10 वाई-फाई को 6,999 रुपये कीमत में उतारा है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के ज़रिए होगी। वहीं, आईबॉल ने स्लाइड एनज़ो वी8 डुअल सिम टैबलेट (4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ) लॉन्च किया है।
आईबॉल ने अपना नया टैबलेट स्लाइड इलान 4जी2 लॉन्च कर दिया है। आईबॉल स्लाइड इलान 4जी2 टैबलेट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। स्लाइड इलान 4जी2 की कीमत 13,999 रुपये है। यह टैबलेट गोल्डन कलर में मिलेगा।
घरेलू टेक्नोलॉजी कंपनी आईबॉल ने अपनी स्लाइड सीरीज़ का नया टैबलेट पेश किया है। आईबॉल स्लाइड विंग्स 4जीबी टैबलेट की कीमत 9,999 रुपये है और यह सिल्वर क्रोम रंग में मिलेगा। आईबॉल का लेटेस्ट टैबलेट देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।
हम कॉम्पबुक आई360 के बारे में चर्चा करेंगे। यह टू-इन-वन टचस्क्रीन लैपटॉप टैबलेट की भी भूमिका निभा सकता है और इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम है। कागजी तौर पर यह एक अच्छा विकल्प लगता है, लेकिन इसकी वास्तविक परफॉर्मेंस तो हम रिव्यू करने के बाद ही जान पाएंगे।
आईबॉल ने सोमवार को नया वॉयस कॉलिंग टैबलेट स्लाइड ब्रिस्क 4जी2 भारत में लॉन्च किया है। वॉयस कॉलिंग के अलावा टैबलेट में 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी मौज़ूद है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है।
आईबॉल ने अपनी स्लाइड सीरीज़ का एक नया टैबलेट लॉन्च किया है। आईबॉल निंबल 4जीएफ एक वॉयस कॉलिंग टैबलेट है। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस टैबलेट की कीमत 9,999 रुपये है।
आईबॉल ने भारत में अपने आईबॉल स्लाइड ब्रेस-एक्स1 टैबलेट का 4जी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। 4जी वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है और यह देशभर के बड़े रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह टैबलेट गोल्ड कलर वेरिएंट में आता है।
आईबॉल ने अपनी स्लाइड सीरीज़ में नया टैबलेट क्यू27 4जी लॉन्च कर दिया है। आईबॉल स्लाइड क्यू27 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। स्लाइड क्यू27 4जी की कीमत 12,799 रुपये है।
आईबॉल ने स्लाइड सीरीज में अपना नया टैबलेट स्लाइड विंग्स लॉन्च कर दिया है। आईबॉल स्लाइड विंग ग्रे कलर वेरिएंट में 7,999 रुपये की कीमत में देशभर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
आईबॉल ने स्लाइड सीरीज का नया टैबलेट स्लाइड बायो-मेट लॉन्च कर दिया है। आईबॉल स्लाइड बायो-मेट की कीमत 7,999 रुपये है। यह टैबलेट देश भर के रिटेल स्टोर पर कोबाल्ट ब्राउन मेट बॉडी में उपलब्ध होगा।