• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • आईबॉल ने लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस नया टैबलेट, कीमत 7,399 रुपये

आईबॉल ने लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस नया टैबलेट, कीमत 7,399 रुपये

आईबॉल ने लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस नया टैबलेट, कीमत 7,399 रुपये
विज्ञापन
आईबॉल ने स्लाइड सीरीज का नया टैबलेट स्लाइड बायो-मेट लॉन्च कर दिया है। आईबॉल स्लाइड बायो-मेट की कीमत 7,399 रुपये है। यह टैबलेट देश भर के रिटेल स्टोर पर कोबाल्ट ब्राउन मेट बॉडी में उपलब्ध होगा।

आईबॉल के इस टैबलेट में (1280 x 800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन स्क्रीन वाला मल्टी टच आईपीएस डिस्प्ले है। यह टैब 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर पर चलता है। रैम 1 जीबी है। स्लाइड बायो-मेट टैबलेट में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी) तक बढ़ा सकते हैं।

बात करें कैमरे की तो आईबॉल के इस टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा (सॉफ्वेयर अपग्रेड के साथ 8 मेापिक्सल) दिया गया है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले आईबॉल के इस टैबलेट में 5 फिंगरप्रिंट तक स्टोर किए जा सकते हैं।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला स्लाइड बायो-मेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। टैबलेट को पावर देने के लिए 4300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए यह टैब 3जी के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फीचर के साथ आता है।

इसके साथ ही इस टैबलेट में गेमलोफ्ट गेम्स जैसे एसफाल्ट नाइट्रो, डेंजर डैश एंड स्पाइडर-अल्टीमेट पावर जैसे गेम प्री-लोडेड आते हैं। इसके अलावा हंगामा, हंगामा प्ले, फेसबुक, व्हाट्सऐप, जैसे ऐप भी प्रीइंस्टॉल आते हैं। इस टैबलेट के साथ यूजर को मल्टी-लिंगुअल कीबोर्ड भी मिलेगा जो 21 क्षेत्रीय भाषाओं व 9 रीजनल सिस्टम लैंग्वेज को सपोर्ट करता है।

इससे पहले कंपनी ने स्लाइड सीरीज में स्नैप 4जी2 टैबलेट 7,499 रुपये में लॉन्च किया था। आईबॉल के इस नए टैबलेट में (1024x600 पिक्सल) 7 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन की मोटाई 10.11 एमएम है। टैबलेट में में क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। बात करें कैमरे की तो आईबॉल स्लाइड स्नैप 4जी2 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 3500 एमएएच बैटरी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »